Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले
    बिजनेस

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर बाजार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान के साथ शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बावजूद निवेशकों में उत्साह देखा गया। सेंसेक्स 146 अंकों की बढ़त के साथ 82,526.91 पर खुला, जबकि निफ्टी 49 अंक चढ़कर 25,288.30 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही लगभग 1,698 शेयरों में तेजी आई, वहीं 613 शेयरों में गिरावट और 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    निफ्टी पर टाटा कंज्यूमर, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, ट्रेंट और ओएनजीसी जैसे स्टॉक्स टॉप गेनर के रूप में उभरे, जबकि टेक महिंद्रा और सिप्ला के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

    इस बीच, जिंदल स्टील के शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ 1,049 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि कंपनी की विदेशी शाखा, जिंदल स्टील इंटरनेशनल, जर्मनी की कंपनी थिसेनक्रुप स्टील यूरोप के संभावित अधिग्रहण को लेकर बातचीत कर रही है।

    वहीं एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। आज फिर इसमें 5 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा। इसका कारण यह है कि कंपनी ने अपने घरेलू एयरपोर्ट लाउंज बिजनेस से बाहर निकलने का फैसला लिया है, जबकि इसकी 80% आय इसी सेगमेंट से आती है।

    बाजार में यह तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी सकारात्मक उम्मीदों के कारण देखी जा रही है। निवेशकों का रुख फिलहाल पॉजिटिव बना हुआ है, लेकिन सभी की नजर अब फेड के आने वाले फैसले पर टिकी है।

    एक दिन पहले यानी मंगलवार, 16 सितंबर को भी बाजार में अच्छी बढ़त देखी गई थी। सेंसेक्स 595 अंक चढ़कर 82,380.69 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 170 अंक की तेजी के साथ 25,239.10 पर बंद हुआ था। बैंकिंग, आईटी, ऑटो, मेटल और कंज्यूमर सेक्टर में तेजी रही थी, जबकि एफएमसीजी सेक्टर में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती बनी रही थी।

    एनटीपीसी ओएनजीसी जिंदल स्टील टाटा मोटर्स टेक महिंद्रा ड्रीमफोल्क्स निफ्टी निफ्टी गेनर्स निवेश फेडरल रिजर्व बाजार समाचार बैंक निफ्टी ब्याज दर भारत-अमेरिका व्यापार भारतीय शेयर बाजार मिडकैप वैश्विक संकेत शेयर बाजार शेयर मार्केट न्यूज सिप्ला सेंसेक्स स्टॉक मार्केट अपडेट स्मॉलकैप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUPPSC RO/ARO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी, 7,509 उम्मीदवार सफल
    Next Article PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां, बिहार के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा ट्रस्ट्स में घमासान: नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन के बीच विवाद ने पकड़ी रफ़्तार, अदालत तक पहुँचा मामला

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.