Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में निर्दलियों की घटती जा रही अहमियत
    बिहार

    बिहार में निर्दलियों की घटती जा रही अहमियत

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार की सियासत में इस बार एनडीए और महागठबंधन सहित 6 राजनीतिक गठबंधन चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा छोटी बड़ी तमाम पार्टियां भी रणभूमि में जोर आजमाइश में जुटी हुई हैं। ऐसे में निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले नेताओं को बिहार की जनता स्वीकार नहीं कर रही है और उनका ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। हालांकि, बिहार की सियासत में एक दौर में तीन दर्जन विधायक निर्दलीय हुआ करते थे, लेकिन मौजूदा समय में महज चार ही विधायक निर्दलीय हैं।

    बिहार में सबसे कम निर्दलीय विधायक

    बिहार के इतिहास में निर्दलीय विधायक के जीतने का सबसे खराब रिकार्ड पिछले चुनाव में रहा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में कुल 243 सीटों पर तमाम राजनीतिक दलों के अलावा 1150 नेता निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे। इनमें से से सिर्फ 4 ही निर्दलीय को जनता ने चुनकर विधानसभा भेजा था बाकि 1146 नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा था। कांटी से अशोक कुमार चौधरी, बेचहां से बेबी कुमारी, मोकामा से आनंत कुमार सिंह और वाल्मिकीनगर से धीरेंद्र कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा चार निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे।

    2010 में 6 निर्दलीय विधायक

    2010 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों पर 1342 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, जिनमें से 6 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इनमें बलरामपुर से दुलालचंद गोस्वामी, डेहरी से ज्योति रश्मि, ढाका से पवन कुमार जायसवाल, लौरिया से विनय बिहारी, सिकटा से दिलीप वर्मा और ओबरा से सोम प्रकाश सिंह शामिल हैं।

    बिहार की राजनीति में 2005 में दो बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। पहली बार फरवरी 2005 में हुए हैं, जिनमें 1493 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे थे जबकि 17 को जीत मिली थी। इस चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में अक्टूबर में दोबारा से विधानसभा चुनाव हुए, जिनमें 746 निर्दलीय प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया और 10 जीतने में सफल रहे थे।

    आजादी के बाद पहली बार बिहार में 1951 में चुनाव हुए थे, जिसमें 14 निर्दलीय जीते थे। इसके बाद 1957 के चुनाव में 5 निर्दलीय ही जीत सके थे, 1992 में 12 निर्दलीय जीते और 1967 के चुनाव में 33 निर्दलीय जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। बिहार के इतिहास में सबसे ज्यादा निर्दलीय इसी चुनाव में जीते थे। इसके बाद से निर्दलियों का ग्राफ जो गिरना शुरू हुआ है तो फिर रूक ही नहीं रहा है।

    बिहार के 1969 के चुनाव में 24 और 1972 में 17 निर्दलीय विधानसभा पहुंचे थे। आपातकाल के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों की भागीदारी में एक बार फिर जबरदस्त उछाल दर्ज की गई। 1977 के चुनाव में 24 और 1980 के चुनाव में 23 निर्दलीय जीते। वहीं, 1985 के चुनाव में 29 और 1990 में 30 निर्दलीय जीतकर विधायक बने। 1995 के विधानसभा चुनाव में 12 और साल 2000 में 20 निर्दलीय विधानसभा पहुंचने में सफल रहे थे।

    Bihar news Election Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: नाव में सवार होकर शहर आते हैं ग्रामीण, 10 मिनट की दूरी 2 घंटे में होती थी तय
    Next Article झारखंड दुष्कर्म की वारदातों में देश में 8वें स्थान पर, हर दिन औसतन पांच दुष्कर्म, 213 दिनों में 1033 वारदात

    Related Posts

    क्राइम

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के इस जिले में मिलेगा गोवा जैसा आनंद

    June 18, 2025
    देश

    भारत के इन चार राज्यों में जन्म ले रहे हैं कुपोषित बच्चे

    June 18, 2025
    Latest Posts

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.