Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड दुष्कर्म की वारदातों में देश में 8वें स्थान पर, हर दिन औसतन पांच दुष्कर्म, 213 दिनों में 1033 वारदात
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड दुष्कर्म की वारदातों में देश में 8वें स्थान पर, हर दिन औसतन पांच दुष्कर्म, 213 दिनों में 1033 वारदात

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। देश में दुष्कर्म की वारदातों को लेकर झारखंड 8वें स्थान पर है। साल 2019 के एनसीआरबी के आंकड़ों के लिहाज से झारखंड में साल 2019 में दुष्कर्म की 1416 घटनाएं दर्ज हुई हैं। सीआईडी मुख्यालय के आंकड़ों को सही माने तो इस साल एक जनवरी से 31 जुलाई के बीच यानि 213 दिनों में दुष्कर्म की 1033 वारदातें हुई हैं। साल 2019 में औसतन प्रति दिन 3.87 महिलाओं से दुष्कर्म की वारदात हुई। साल 2020 में दुष्कर्म की औसतन वारदात प्रतिदिन बढ़कर 4.84 हो गई है।

    लॉकडाउन के बावजूद बढ़ी वारदात

    एनसीआरबी और सीआईडी के आंकड़ों की माने तो साल 2019 की तुलना में 2020 में दुष्कर्म की औसत वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। 22 मार्च 2020 के बाद देशभर में लॉकडाउन लागू था। बावजूद इसके दुष्कर्म की घटनाओं में सिर्फ अप्रैल माह में गिरावट आयी। संपूर्ण लॉकडाउन के बाद भी अप्रैल में 104 और मई में दुष्कर्म की 169 वारदातें हुईं। साल 2019 में एक दिन में औसतन प्रति दिन जहां चार वारदातें होती थी तो 2020 में अब तक औसतन पांच वारदातें रोजाना हुई हैं।

    क्या है दूसरे राज्यों की स्थिति

    एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, दुष्कर्म की सर्वाधिक 5997 घटनाएं राजस्थान में दर्ज हुई थी। उतर प्रदेश में 3065, मध्यप्रदेश में 2485, महाराष्ट्र में 2299केरल में 2023, असम में 1773, हरियाणा में 1480 वारदात दर्ज किए गए
    दुष्कर्म के 1416 कांड के साथ झारखंड 8वें स्थान पर है
    पड़ोसी राज्य बिहार में दुष्कर्म के 730, पश्चिम बंगाल में 1069, छत्तीसगढ़ में 1036 केस दर्ज हुए हैं।

    राज्य में गैंगरेप के बाद हत्या की चार वारदातें भी साल 2019 में दर्ज की गई थी। दुष्कर्म की शिकार पीड़ित में 1228 की उम्र 18 साल से अधिक, जबकि 188 की उम्र 18 साल से कम थी। दुष्कर्म पीड़ित में दो की उम्र छह से 12, 19 की उम्र 12 से 16, जबकि 167 की उम्र 16 से 18 के बीच थी।

    अधिकांश मामलों में परिचित या परिवार के लोग आरोपी
    झारखंड में दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में परिचित, पड़ोस या परिवार के लोग आरोपी हैं। आंकड़ों की माने तो 1416 में 1334 वारदात में आरोपी दुष्कर्म पीड़ित का परिचित था। 88 मामलों में परिवार के सदस्य, 353 मामलों पर पारिवारिक मित्र, पड़ोसी, रोजगार प्रदाता की संलिप्तता सामने आयी है। मित्र, लिव इन पार्टनर या शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के 889, अज्ञात व्यक्तियों की संलिप्तता के 82 कांड दर्ज हुए हैं।

    महीना दुष्कर्म केस
    जुलाई 141
    जून 176
    मई 169
    अप्रैल 104
    मार्च 150
    फरवरी 142
    जनवरी 151

    Jharkhand news Latest news Online news Rape Rape caseias
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में निर्दलियों की घटती जा रही अहमियत
    Next Article झारखंड में अस्पतालों का हाल बेहाल, कोरोना का बहाना बनाकर इलाज करने से बच रहे, लापरवाही की वजह से मरीजों की जा रही जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.