Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 27, 2026Updated:June 27, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू, रांची

    भाकपा माओवादी नक्सली संगठन में सेंट्रल कमेटी सदस्य और एक करोड़ का इनामी असीम मंडल अब सारंडा छोड़ चुका है. वर्तमान में इसके गतिविधियों की जानकारी गत 22 जून से विजयगिरि और इसके आस- पास के इलाके में होने की सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही है. यह इलका रांची और सरायकेला के सीमावर्ती क्षेत्र में है.इसके साथ छह- सात की संख्या में और नक्सली है. इसके गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद एक बार फिर से सरायकेला और रांची पुलिस ने इसके गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि योजना बनाकर घेराबंदी के बाद आवश्यक कार्रवई की जा सकें. जानकारी के अनुसार असीम मंडल का पूरा नाम असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर है. यह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिला के चंद्रकोणा थाना क्षेत्र के उत्तर फूलचक का रहने वाला है.

    असीम मंडल की दलमा जाने की है योजना

    मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर से बचने के लिए असीम मंडल अब भागा- भागा फिर रहा है. वर्तमान में उसकी योजना दलमा जाने की है, ताकि वहां पर दस्ता और खुद के लिए एक सुरक्षित ठिकाना की तलाश की जा सकें.

    वीरेन और सचिन सहित अन्य नक्सली पहुंचे दलमा

    सुरक्षा एजेंसी को इस बात की जानकारी मिली है कि वीरेन सिंह उर्फ सागर और सचिन मार्डी सारंडा दलमा पहुंच चुके हैं. इनके साथ कुछ अन्य नक्सली भी पहुंचे हैं. ये सभी असीम मंडल को अपने पास सुरक्षित लाना चाहते हैं, ताकि बैठक के बाद आगे की रणनीति तैयार की जा सकें.

    सारंडा में छिपले पांच साल से असीम मंडल कर रहा था कैंप

    जानकारी के अनुसार असीम मंडल लंबे समय से झारखंड में सक्रिय है. लेकिन वह करीब पांच साल से सारंडा और कोल्हान इलाके में कैंप कर रहा था. वह हाल में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर के दौरान कई बार बचकर निकलने में भी कामयाब रहा था.

    चाईबासा पुलिस, एसटीएफ और सीआरपीफ के दबाव में छोड़ा सारंडा

    जानकारी के अनुसार सारंडा को नक्सलियों से मुक्त कराने का टास्क चाईबासा पुलिस, एसटीएफ और सीआरपीएफ को दिया गया था. हाल के दिनों में जिस तरह से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की घेराबंदी की थी, उससे बचने के लिए नक्सली छोटे- छोटे टीम जंगल के रास्ते भाग निकले.

    Also Read : राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    carrying a reward of ₹1 crore has left Saranda and is camping along the Ranchi-Seraikela border. Johar Live EXCLUSIVE: Naxalite Asim Mandal जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?
    Next Article तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    Related Posts

    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.