Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची: नाव में सवार होकर शहर आते हैं ग्रामीण, 10 मिनट की दूरी 2 घंटे में होती थी तय
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: नाव में सवार होकर शहर आते हैं ग्रामीण, 10 मिनट की दूरी 2 घंटे में होती थी तय

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। 21वी सदी के इस दौर में नाव की सवारी एक मनोरंजन का साधन माना जाता है। लेकिन राजधानी रांची के अनगड़ा प्रखंड का तुरुप एक ऐसा गांव है जहां से अगर आपको शहर के लिए आना है तो नाव का इस्तेमाल करना ही होगा।

    दरअसल, राजधानी रांची से महज 20 किलोमीटर दूर अंगड़ा प्रखंड का इलाका है। यहां पर शहर में आने के लिए लोगों को मजबूरन नाव का इस्तेमाल करना होता है। लोगों की माने तो अगर ग्रामीणों को सड़क मार्ग से शहर जाना पड़े तो इसके लिए उन्हें 35 से 40 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा, जिसके लिए 2 से ढाई घंटे लगेंगे। क्योंकि उस इलाके में जो सड़क है वह बेहद जर्जर है और रिंग रोड के अंतर्गत जो नई सड़क बन रही है, उसका निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन इस गांव से शहर की दूरी काफी ज्यादा है।

    जानकारी के अनुसार, यह बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की निजी जमीन है इसीलिए यहां पर पुल का निर्माण नहीं हो सकता। क्योंकि प्रबंधन इसकी इजाजत नहीं देता। लेकिन शॉर्टकट के तौर पर लोग आजादी के बाद से अब तक नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं और शहर में आकर अपनी जीविका चला रहे हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: पहाड़ की तलहटी में बसा एक ऐसा गांव, जहां बिजली-पानी-सड़क सब है मुहाल
    Next Article बिहार में निर्दलियों की घटती जा रही अहमियत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.