Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 7:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार वोटर अधिकार यात्रा : राहुल-प्रियंका को मिला तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का साथ
    ट्रेंडिंग

    बिहार वोटर अधिकार यात्रा : राहुल-प्रियंका को मिला तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का साथ

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वोटर अधिकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की सियासत इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा को लेकर गर्म है। मंगलवार को इस यात्रा के दसवें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी काफिले में नजर आईं। खास बात यह रही कि इस बार यात्रा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने भी भागीदारी की, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

    सुपौल से दोबारा शुरू हुई यात्रा का माहौल काफी जोशीला रहा। राहुल गांधी का काफिला सुबह ITI कॉलेज मैदान से रवाना हुआ और हुसैन चौक, महावीर चौक, गांधी मैदान, लोहियानगर चौक, गौरवगढ़ होते हुए मधुबनी जिले में प्रवेश किया। यहां लोहिया चौक पर एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी।

    यात्रा के दौरान सिजौलिया में एक “अति पिछड़ा सम्मेलन” भी हो रहा है, जहां लंच ब्रेक के दौरान राहुल गांधी और अन्य नेता संवाद करेंगे। इसके बाद यात्रा मोहन चौक होते हुए सकरी पहुंचेगी, जहां रात में एक और जनसभा के बाद राहुल का रात्रि विश्राम होगा।

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद पप्पू यादव और माले के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल हैं। पटना से रवाना होते समय तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता इस यात्रा से जुड़ रही है और महागठबंधन को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, “एनडीए यानी – नहीं देंगे अधिकार। जनता अब सच जान चुकी है।”

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय एजेंडे को और मजबूती दी है। इससे साफ है कि पार्टी इस यात्रा को सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे राष्ट्रीय मुद्दों से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।

    Also Read : शेयर बाजार में गिरावट की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

     

    अति पिछड़ा सम्मेलन एनडीए कांग्रेस यात्रा बिहार जन अधिकार यात्रा तेजस्वी यादव तेलंगाना सीएम दीपांकर भट्टाचार्य पप्पू यादव प्रियंका गांधी बिहार कांग्रेस बिहार चुनाव 2025 बिहार राजनीति मधुबनी जनसभा महागठबंधन राजनीतिक यात्रा राहुल गांधी रेवंत रेड्डी वोटर अधिकार यात्रा सकरी यात्रा सुपौल यात्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में गिरावट की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    Next Article पलामू पुलिस के जवान अजय कुमार पांडेय ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025
    Latest Posts

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    राज्यपाल गंगवार ने किया डाक टिकट का विमोचन, कहा- मारू जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत

    October 11, 2025

    चिराग पासवान की पार्टी ने NDA से की 26 सीटों की मांग, सियासी खींचतान बढ़ने की संभावना…

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.