Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»“जल्दी होटल पहुंचो…”, SSP के नाम पर महिला दरोगा से गंदा Prank, एक गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    “जल्दी होटल पहुंचो…”, SSP के नाम पर महिला दरोगा से गंदा Prank, एक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SSP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें एक फ्रॉड ने खुद को पटना SSP कार्तिकेय के. शर्मा बताकर महिला दरोगा कविता रानी को ठगने की कोशिश की। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।

    क्या है पूरा मामला :

    पुलिस के अनुसार फ्रॉड ने गांधी मैदान थाने की महिला दरोगा कविता रानी को फोन कर खुद को SSP कार्तिकेय के. शर्मा बताया। उसने दरोगा को हड़काते हुए एग्जीबिशन रोड स्थित CP पैलेस होटल के मैनेजर और HR मैनेजर को पूछताछ के लिए थाने लाने का आदेश दिया। फ्रॉड ने कहा, “जल्दी होटल पहुंचो, मैनेजर को थाने लाओ। होटल मालिक से बात हो गई है, वो भी आ रहा है। अगर फोर्स कम पड़े तो पुलिस लाइन से मंगा लो। मैं STF के साथ थाने पहुंच रहा हूं।”

    फ्रॉड ने यही बात थाने के बेसिक नंबर पर भी दोहराई। इसके बाद थाने के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी आनन-फानन में होटल पहुंच गए और मैनेजर व HR मैनेजर को थाने ले आए।

    शक होने पर हुआ खुलासा

    घंटों इंतजार के बाद जब SSP और STF के पदाधिकारी थाने नहीं पहुंचे, तो दरोगा और होटल मैनेजर को शक हुआ। दरोगा ने उस नंबर (6207577116) पर दोबारा कॉल किया, जिससे फोन आया था, लेकिन नंबर स्विच ऑफ मिला। पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि सिम मोहम्मद अमीर के नाम पर रजिस्टर्ड है और कॉल के समय उसका लोकेशन कोलकाता में था।

    केस दर्ज, गया से एक गिरफ्तार

    गांधी मैदान थाने के एडिशनल SHO परितोष कुमार ने बताया कि SI कविता रानी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में गया से विकास कुमार नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि विकास पहले भी IG बनकर पुलिस अधिकारियों को हड़काने की कोशिश कर चुका है और वह एक DSP की गाड़ी चलाता है।

    पुलिस की कार्रवाई

    पटना पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सिटी SP सेंट्रल दीक्षा और SDPO को सूचना दी। मामले की जांच में तेजी लाई गई है, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी को रोका जा सके।

    Also Read : श्रावणी मेला: अब तक 23.73 लाख कांवरियों ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण

    Bihar news bihar patna news Fraud in the name of SSP one arrested from Gaya patna news Patna SSP Patna SSP Kartikey Sharma SSP के नाम पर धोखाधड़ी woman inspector duped गया से एक गिरफ्तार महिला दरोगा को ठगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफटाफट कर लें यह काम, नहीं तो सरकार काट देगी राशन कार्ड से आपका नाम
    Next Article 11th JPSC में DSP की पाठशाला का दबदबा, 140 से ज्यादा छात्रों को मिली सफलता… देखें पूरी लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.