Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘बिहार में SIR के नाम पर हो रही वोट की चोरी’, राहुल गांधी ने फिर उठाए चुनाव आयोग पर सवाल
    ट्रेंडिंग

    ‘बिहार में SIR के नाम पर हो रही वोट की चोरी’, राहुल गांधी ने फिर उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि बिहार में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ के नाम पर वोट की चोरी हो रही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एक रिपोर्ट’ का हवाला देते हुए गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार में चुनाव आयोग ‘एसआईआर’ के नाम पर रंगे हाथ वोट चोरी करता पकड़ा गया. काम सिर्फ चोरी, नाम ‘एसआईआर’ और पर्दाफाश करने वाले पर होगी एफआईआर.”

    बिहार में चुनाव आयोग ‘SIR’ के नाम पर रंगे हाथ वोट चोरी करता पकड़ा गया।

    काम सिर्फ़ चोरी, नाम ‘SIR’ – पर्दाफाश करने वाले पर होगी FIR!

    EC अब भी ‘Election Commission’ है या पूरी तरह BJP की ‘Election Chori’ शाखा बन चुका है?#VoteChori https://t.co/sigNsspa4a

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 17, 2025

    एक रिपोर्ट में ‘एसआईआर’ के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के बारे में बताया गया. दावा किया गया कि कथित तौर पर बीएलओ ही वोटर्स के फॉर्म भर रहे हैं और उनके दस्तखत कर रहे हैं.” इसी रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने सवाल उठाए हुए पूछा, “ईसी अब भी ‘इलेक्शन कमीशन’ है या पूरी तरह भाजपा की ‘इलेक्शन चोरी’ शाखा बन चुका है?” इससे पहले भी राहुल गांधी ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटने के आरोप लगाए थे. बुधवार को असम की एक रैली में राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा, “महाराष्ट्र का चुनाव भाजपा और चुनाव आयोग ने चोरी किया है. वही काम अब बिहार में भी करने की कोशिश की जा रही है.”

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी ‘एसआईआर’ को लेकर चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “तानाशाही भाजपा और नीतीश सरकार द्वारा बिहारवासियों की जागरूकता पर चोट की जा रही है, उनकी आवाज को बंद किया जा रहा है. मतदाता सूची पुनरीक्षण को बहाना बनाकर गरीबों से उनकी वोट की ताकत को छीना जा रहा है.” हालांकि, चुनाव आयोग ने कई बार विपक्ष के दावों को खारिज किया है. पिछले दिन चुनाव आयोग ने यह भी जानकारी दी कि राज्यभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 88.65 मतदाताओं के प्रपत्र फॉर्म भरे जा चुके हैं.

    Also Read : राजधानी के रिहायशी इलाके की एक दुकान में लगी आ’ग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    Bihar Congress democracy Election Commission election process electoral irregularities Fir Leader of Opposition Lok Sabha political allegations Rahul Gandhi SIR social media Special Intensive Revision vote fraud voter fraud Voter List voter list manipulation X Platform एक्स प्लेटफॉर्म एफआईआर एसआईआर कांग्रेस चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया चुनावी गड़बड़ी चुनावी विवाद नेता प्रतिपक्ष बिहार मतदाता सूची राजनीतिक आरोप राहुल गांधी लोकतंत्र लोकसभा विशेष गहन पुनरीक्षण वोट चोरी वोटर फ्रॉड वोटर लिस्ट सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतरुण कुमार गुप्ता की भाजपा में वापसी, बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता
    Next Article बांग्लादेश ने सत्यजीत रे के पुश्तैनी घर को तोड़ने का फैसला रोका

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.