Patna : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गोपाल खेमका की हत्या उनके घर के बाहर गोली मारकर कर दी गई थी। इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश और भय का माहौल है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बेहद दुखद और गंभीर घटना है। सरकार इसे पूरी संवेदनशीलता और सख्ती से ले रही है।
मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। उन्होंने साफ कहा कि अपराधी चाहे जितनी भी गहराई में क्यों न छिपा हो, उसे ढूंढ निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। खेमका परिवार को अब तक हुई जांच की जानकारी दी गई है और उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया है। सम्राट चौधरी ने पुलिस को निर्देश दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए पूर्व-रोकथाम की रणनीति पर काम किया जाए।
Also Read : बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है : राहुल गांधी
Also Read : लातेहार में अपराधियों ने फूंक डाला हाइवा, राहुल दुबे गैंग का मिला पर्चा
Also Read : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में चूक, नो-फ्लाई ज़ोन में घुसा छोटा विमान, फिर…
Also Read : PM नरेंद्र मोदी ब्राजील पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
Also Read : हाईटेंशन तार से अचानक सट गई ताजिया चौकी, फिर…
Also Read : गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका गहराई