Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»प्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगाए गंभीर आरोप
    बिहार

    प्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगाए गंभीर आरोप

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2025Updated:July 6, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रशांत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष और माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. दिलीप जायसवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। किशोर ने दावा किया कि जायसवाल ने इस मेडिकल कॉलेज पर गलत तरीके से कब्जा किया और 50 से अधिक राजनेताओं और उनके रिश्तेदारों को बिना प्रवेश परीक्षा के कॉलेज में दाखिला दिलवाकर डॉक्टरी की डिग्री दी। इनमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदार भी शामिल हैं।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के संस्थापक सरदार मौलेश्वर सिंह के बेटे गुरदयाल सिंह समेत उनके परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। किशोर ने कहा कि जायसवाल, जो पहले कॉलेज में क्लर्क की नौकरी करते थे, ने कथित तौर पर संस्थापक परिवार को ट्रस्ट से हटाकर पूरे सिस्टम पर कब्जा कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 25 सालों से यह सिलसिला चल रहा है, लेकिन किसी ने इस मुद्दे पर आवाज नहीं उठाई क्योंकि विभिन्न राजनीतिक परिवारों के रिश्तेदारों को मैनेजमेंट कोटे से बिना टेस्ट के दाखिला दिलाया गया।

    राबड़ी देवी का ‘मुंहबोला भाई’ और जांच की मांग

    प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि राजद की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दिलीप जायसवाल को अपना ‘मुंहबोला भाई’ मानती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक क्लर्क से मेडिकल कॉलेज का निदेशक बनने तक का जायसवाल का सफर कैसे संभव हुआ। किशोर ने मांग की कि इस मामले की ईडी और सीबीआई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जायसवाल ने सीमांचल के इस सिख माइनॉरिटी कॉलेज को गलत तरीके से हड़प लिया। इसके साथ ही, जिन लोगों ने इसका विरोध किया, उन्हें मेडिकल कॉलेज में सीट देकर चुप करा दिया गया।”

    किशोर ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक पुलिस अधीक्षक (एसपी), जिसने जायसवाल के खिलाफ एक मामले में उनका नाम हटाया, उसकी पत्नी को भी कॉलेज में दाखिला दिलवाया गया।

    परिवार के आरोप और BJP का पलटवार

    माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के संस्थापक सरदार मौलेश्वर सिंह के परिजनों ने भी जायसवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि ट्रस्ट से परिवार को हटाकर जायसवाल ने कॉलेज पर एकछत्र नियंत्रण स्थापित किया। गुरदयाल सिंह ने कहा, “हमारे परिवार ने इस संस्थान को बनाया, लेकिन हमें इससे बाहर कर दिया गया।”

    BJP ने इन आरोपों को ‘मनगढ़ंत’ करार देते हुए प्रशांत किशोर को सबूत पेश करने की चुनौती दी है। पार्टी का कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। दूसरी ओर, राजद ने इस मामले को भुनाने की कोशिश की और BJP पर हमला बोला। राजद प्रवक्ता ने कहा, “यह BJP की सियासी हताशा को दर्शाता है।”

    प्रशांत किशोर की चनौती

    प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP और जायसवाल को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, “अगर मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। लेकिन जायसवाल जवाब दें कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज पर कब्जा कैसे किया। उनकी सरकार है, डीजीपी और साइबर विशेषज्ञों से जांच करवाएं।” किशोर ने यह भी कहा कि यह मामला सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि न्याय का है।

    सियासी हलचल तेज

    इस विवाद ने बिहार की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। जन सुराज पार्टी, जो 2025 के विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, ने इन आरोपों के जरिए BJP और राजद दोनों को निशाने पर लिया है। किशोर की बढ़ती लोकप्रियता और उनके आक्रामक तेवर से सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। अब देखना यह है कि यह मामला जांच की दिशा में बढ़ता है या सिर्फ सियासी बयानबाजी तक सीमित रहता है।

    Also Read : गोपाल खेमका ह’त्याकांड: उपमुख्यमंत्री ने कहा- अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा

    Bihar patna Prashant Kishor made serious allegations against BJP state president Dilip Jaiswal पटना प्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगाए गंभीर आरोप बिहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोपाल खेमका ह’त्याकांड: उपमुख्यमंत्री बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी
    Next Article जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.