Johar Live Desk : नेपाल में सोमवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। अचानक आए इस भूकंप से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 30 जून 2025 को सुबह 8:24 बजे (भारतीय समयानुसार) नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र 29.24 उत्तरी अक्षांश और 81.77 पूर्वी देशांतर पर जमीन से 14 किलोमीटर की गहराई पर था।
29 जून को भी महसूस हुए झटके
नेपाल में 29 जून को दोपहर 2:19 बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस भूकंप की तीव्रता 4.2 थी। इसका केंद्र 29.35 उत्तरी अक्षांश और 81.94 पूर्वी देशांतर पर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इस भूकंप से भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
Also Read : पूर्वांचल एक्सप्रेस में लूटपाट, यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Also Read : क्यों मनाया जाता है 30 जून को सोशल मीडिया दिवस… जानें
Also Read : बदला जा सकता है झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व…
Also Read : बिहार चुनाव को लेकर सक्रिय हुई कांग्रेस, 58 पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त
Also Read : शेयर बाजार सपाट खुला, निफ्टी में हल्की बढ़त
Also Read : विधायक जयराम महतो के आगे चल रही स्कॉट गाड़ी पलटी, फिर…
Also Read : 26 जिलों की 42 नगरपालिकाओं में 148 पदों के लिए मतगणना शुरू, पहली बार ई-वोटिंग से डाले गए थे वोट