Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार चुनाव को लेकर सक्रिय हुई कांग्रेस, 58 पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त
    बिहार

    बिहार चुनाव को लेकर सक्रिय हुई कांग्रेस, 58 पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2025Updated:June 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से पहले बिहार का दौरा कर माहौल बनाया है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 58 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। यह आदेश कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी पर्यवेक्षक अन्य राज्यों से हैं और इन्हें बिहार में पार्टी के चुनावी अभियान को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन पर्यवेक्षकों को किन क्षेत्रों या निर्वाचन क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

    35 से अधिक नेताओं को मिली जिम्मेदारी

    नियुक्त पर्यवेक्षकों में अंबा प्रसाद, अनुमा आचार्य, अमरजीत भगत, अजीत भारतीय, अली मेहंदी, आरिफ मसूद, अरुण विद्यार्थी, अशोक चांदना, भुवनेश्वर बघेल, दीनबंधु बोईपई, दीपक मिश्रा, देवेंद्र निषाद, देवेंद्र सिंह राजपूत, धीरेश कश्यप, गर्वित सिंघवी, हरीश पवार, हेमंत ओगले, इफ्तेकार अहमद, जयकरण वर्मा, ज्ञानेंद्र रामोला, कैलाश चौहान, कमलेश ओझा, अब्राहम राय मणि, मनीष यादव, मनोज गौतम, मनोज यादव, मिंटू पांडेय, मुजफ्फर गुर्जर, नदीम जावेद, नोमान, पंकज उपाध्याय, पीर नासिर इरशाद, प्रेम नारायण सिंह पाल, प्रियव्रत सिंह और जेपी पाल जैसे नाम शामिल हैं।

    जल्द मिलेगा पर्यवेक्षकों को कार्यक्षेत्र

    कांग्रेस का यह कदम बिहार में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही इन पर्यवेक्षकों को उनके कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे, जिसके बाद वे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी अभियान को और तेज करेंगे।

    Also Read : विधायक जयराम महतो के आगे चल रही स्कॉट गाड़ी पलटी, फिर…

    Assembly Elections 2025 Bihar Assembly Elections Bihar Congress Bihar Politics Bihar visit Congress leaders Congress observers Congress Organization Congress party Congress poll planning Congress strategy constituencies Election Campaign election drive Election Preparations election responsibility KC Venugopal observer appointments political developments Rahul Gandhi कांग्रेस चुनाव तैयारी कांग्रेस नेता कांग्रेस पर्यवेक्षक कांग्रेस पार्टी कांग्रेस रणनीति कांग्रेस संगठन केसी वेणुगोपाल चुनाव प्रचार चुनावी अभियान चुनावी जिम्मेदारी चुनावी तैयारी निर्वाचन क्षेत्र पर्यवेक्षक नियुक्ति बिहार कांग्रेस बिहार दौरा बिहार राजनीति बिहार विधानसभा चुनाव राहुल गांधी विधानसभा चुनाव 2025 सियासी हलचल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार सपाट खुला, निफ्टी में हल्की बढ़त
    Next Article बदला जा सकता है झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “चीन को अब और क्लीन चिट नहीं”: अरुणाचल में फेस-ऑफ पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, सुरक्षा और व्यापार पर उठाए सवाल

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Latest Posts

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.