Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मिड डे मील में अनियमितता पर अब इन पर भी होगी कार्रवाई… जानें
    ट्रेंडिंग

    मिड डे मील में अनियमितता पर अब इन पर भी होगी कार्रवाई… जानें

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मिड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : सरकारी स्कूलों में मिड डे मील (MDM) की व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिलाधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी किया है. उन्होंने साफ कहा है कि मिड डे मील समय पर न मिलने की स्थिति में अब केवल प्रिंसिपल ही नहीं, बल्कि DPO (MDM), जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड और जिला साधनसेवी पर भी कार्रवाई की जाएगी.

    डॉ. सिद्धार्थ ने आज यानी शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा कि राज्य खाद्य निगम के माध्यम से स्कूलों को समय पर चावल आवंटित कराया जाए और MDM संचालन में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए. उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि छात्रों की उपस्थिति में फर्जीवाड़ा, निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं देना, केंद्रीयकृत रसोई घर से कम गुणवत्ता वाला खाना भेजना और बच्चों की संख्या के अनुसार भोजन की कम आपूर्ति जैसे मामलों की शिकायतें बार-बार सामने आ रही हैं, जो बेहद खेदजनक हैं.

    जवाबदेही की नई परिभाषा

    डॉ. सिद्धार्थ ने यह स्पष्ट किया कि अब MDM योजना में अनियमितता की स्थिति में केवल स्कूल स्तर पर कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि योजना से जुड़े अन्य अधिकारियों की भी समान जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि MDM व्यवस्था बाधित होने पर DPO MDM, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और साधनसेवियों को भी जिम्मेदार माना जाएगा और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

    नई निगरानी व्यवस्था लागू

    इस दिशा में सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ स्कूलों में MDM की निगरानी और प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रभारी शिक्षकों को सौंपी है. 13 मई से शुरू हुए इस पायलट प्रोजेक्ट में प्रभारी शिक्षक स्कूल शुरू होने के एक घंटे बाद छात्रों की उपस्थिति का फोटो लेकर उसके अनुसार रसोइयों को खाद्य सामग्री देंगे. साथ ही भोजन की गुणवत्ता और वितरण की निगरानी भी करेंगे. यह पायलट परियोजना 16 जून तक चलेगी और यदि सफल रही तो इसे राज्यभर में लागू किया जाएगा.

    Also Read : NH-19 पर खड़े कंटेनर में लगी भीषण आ’ग, फिर…

    action taken Additional Chief Secretary Block Resource Person child nutrition District Magistrate district program manager district resource person DPO MDM Education Department government order government scheme Government Schools MDM complaints Mid Day Meal principal responsibility S. Siddharth school administration school education strict directive timely meals अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ कड़ा निर्देश कार्रवाई जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला साधनसेवी जिलाधिकारी प्रखंड साधनसेवी प्रिंसिपल जिम्मेदारी बच्चों का पोषण मिड डे मील मिड डे मील शिकायत शिक्षा विभाग समय पर भोजन सरकारी निर्देश सरकारी योजना सरकारी स्कूल स्कूल प्रशासन स्कूल शिक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNH-19 पर खड़े कंटेनर में लगी भीषण आ’ग, फिर…
    Next Article रील्स और सेल्फी के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे युवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.