Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»MLA मुकेश रोशन सड़क हादसे में जख्मी, हालत स्थिर
    बिहार

    MLA मुकेश रोशन सड़क हादसे में जख्मी, हालत स्थिर

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुकेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali : बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. महुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मुकेश रोशन एक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं. यह हादसा महात्मा गांधी सेतु पर पाया नंबर 30 के पास हुआ, जब एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में विधायक की पीठ में चोट आई है, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

    घटना के तुरंत बाद विधायक को हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया. मिली जानकारी के अनुसार विधायक की पीठ में चोट लगी है. अस्पताल में उनके समर्थकों और स्थानीय नेताओं की भीड़ जुट गई है, जो उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे. विधायक डॉ. मुकेश रोशन ने खुद हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे पटना से हाजीपुर होते हुए अपने क्षेत्र की ओर जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    इस मामले में गंगा ब्रिज थानेदार अभिषेक त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाली स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया गया है. कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थानेदार ने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल विधायक का इलाज जारी है और उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है.

    Also Read : इन ट्रेनों का बदला गया स्टेशन स्टॉप… देखें लिस्ट

    Back Injury Bihar Bihar news Breaking news car crash Dr. Mukesh Roshan injured MLA Latest news Mahatma Gandhi Setu Mahua Mla out of danger Road Accident Swift car Vaishali कार हादसा खतरे से बाहर डॉ. मुकेश रोशन ताजा समाचार पीठ में चोट बड़ी खबर बिहार बिहार न्यूज महात्मा गांधी सेतु महुआ विधायक विधायक घायल वैशाली सड़क दुर्घटना स्विफ्ट कार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइन ट्रेनों का बदला गया स्टेशन स्टॉप… देखें लिस्ट
    Next Article टाटानगर स्टेशन पर ठग गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.