Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर-पांकी मुख्य पथ पर कोनवाई में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 23 वर्षीय युवक अमित कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी गांव का रहने वाला था। घटना के वक्त अमित स्कूटी से पांकी में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही शिव शंकर नामक यात्री बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अमित रांची मॉल में नौकरी करते थे और दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। हादसे के समय उनके परिजन रांची में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घटना की खबर मिलते ही वे पांकी के लिए रवाना हो गए। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने मौके से बस और स्कूटी को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Also Read : सड़क हादसे में मारे गए आठ लोगों के परिजनों से मिले तेजस्वी, दी आर्थिक मदद
Also Read : नक्सलियों का बड़ा ऐलान, छह महीने तक युद्धविराम
Also Read : पुंछ में गोलाबारी में मा’रे गए लोगों के आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख रुपये
Also Read : अब अपने वजूद के लिए जूझ रहा पाकिस्तान : CM योगी
Also Read : भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 स्थगित