Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अब अपने वजूद के लिए जूझ रहा पाकिस्तान : CM योगी
    ट्रेंडिंग

    अब अपने वजूद के लिए जूझ रहा पाकिस्तान : CM योगी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lucknow : उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि पाकिस्तान ने इतनी बड़ी हिमाकत की है कि अब वह अपने वजूद के लिए संघर्ष करता हुआ दिखाई देगा। CM ने यह बयान महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया।

    CM ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले का जिक्र करते हुए कहा, “इस घटना के बाद हर भारतवासी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठानी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। आज पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका है और कराहता हुआ नजर आ रहा है।”

    योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के बेशर्मीपूर्ण रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “भारत की कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और राजनीतिज्ञों की मौजूदगी यह साबित करती है कि पाकिस्तान न केवल आतंकवादियों को संरक्षण देता है, बल्कि आतंकवाद में सीधे तौर पर शामिल भी है। अब पाकिस्तान अपने वजूद के लिए जूझ रहा है।”

    CM ने देशवासियों से अपील की कि वे भारतीय सेनाओं का मनोबल बढ़ाएं और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि वह अपनी सेनाओं के साथ खड़ा हो और शरारतपूर्ण कार्रवाइयों को बेनकाब करे।

    कार्यक्रम में, CM ने महाराणा प्रताप की वीरता को याद करते हुए कहा कि उनकी जयंती आज के चुनौतीपूर्ण समय में नई प्रेरणा देती है। उन्होंने हल्दीघाटी की ऐतिहासिक लड़ाई का भी उल्लेख किया, जिसमें महाराणा प्रताप ने अकबर की विशाल सेना को हराया था।

    इस अवसर पर CM ने महाराणा प्रताप सिंह चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए विधान परिषद सदस्य राकेश सिंह और मानवेंद्र सिंह को बधाई दी और बताया कि 1998 में उन्होंने ही इस चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव दिया था।

    कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे, जिनमें विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे।

    Also Read : जैश का टॉप कमांडर अब्दुल भारतीय हमले में ढेर, अमेरिका ने कहा ‘Thank you India’

    Also Read : देश के 24 एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

    Also Read : रक्षा मंत्री आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ करेंगे अहम बैठक

    Also Read : रांची में आर्मी इंटेलिजेंस और ATS का छापा, नकली यूनिफॉर्म जब्त

    Also Read : IPL 2025 : करो या मरो की जंग में आज लखनऊ और आरसीबी आमने-सामने

    Also Read : झारखंड में कूल मौसम को कहें अलविदा, कल से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

    Also Read : बठिंडा में मिले ड्रोन मिसाइल के टुकड़े, फरीदकोट में इंटरनेट सेवा ठप

    # Prime Minister Narendra Modi Chief Minister Existence India indian army Indian Nation international relations Maharana Pratap Jayanti Pakistan Pakistan terrorism Program Security statement struggle terrorism Uttar Pradesh Uttar Pradesh Chief Minister Uttar Pradesh government Yogi Adityanath अंतरराष्ट्रीय संबंध आतंकवाद उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कार्यक्रम पाकिस्तान पाकिस्तान आतंकवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बयान भारत भारतीय राष्ट्र भारतीय सेना महाराणा प्रताप जयंती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वजूद संघर्ष सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 स्थगित
    Next Article पुंछ में गोलाबारी में मा’रे गए लोगों के आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख रुपये

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    Latest Posts

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.