Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में कूल मौसम को कहें अलविदा, कल से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में कूल मौसम को कहें अलविदा, कल से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2025Updated:May 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में पिछले 24 घंटे की बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी थी, वहीं अब मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि झारखंड में 10 मई से गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. झारखंड के कई जिलों में लू (हीट वेव) का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले दिन झारखंडवासियों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होंगे.

    राज्य के संताल परगना क्षेत्र के जिलों देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 10 मई से लू चलने की संभावना है. वहीं गिरिडीह और धनबाद में 11 से 14 मई के बीच तेज गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है.

    8 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट :

    • 10 मई : दुमका, पाकुड़, गोड्डा
    • 11 से 13 मई : देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज

    मौसम विभाग की सलाह

    लोगों से अपील की गई है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं. फिलहाल राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, लेकिन मौसम का मिजाज तेजी से बदलने की चेतावनी है. राज्यवासियों को अब गर्मी की मार के लिए तैयार रहना होगा.

    Also Read : अब साइबर हमला करने की फिराक में कायर पाकिस्तान, अलर्ट जारी

    Deoghar Dumka Godda heat wave Jharkhand imd alert Jamtara jharkhand Jharkhand heatwave 2025 Jharkhand heatwave warning Jharkhand temperature. Jharkhand weather alert Jharkhand weather update Pakur post-rain heat Sahibganj गोड्डा जामताड़ा झारखंड झारखंड तापमान झारखंड मौसम अपडेट झारखंड मौसम अलर्ट झारखंड लू अलर्ट झारखंड हीट वेव 2025 दुमका देवघर पाकुड़ बारिश के बाद गर्मी मौसम विभाग चेतावनी साहिबगंज हीट वेव झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article09 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article OPERATION SINDOOR : भारतीय सेना ने जारी किया पाकिस्तान पर हमले का वीडियो… देखिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.