Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नक्सलियों का बड़ा ऐलान, छह महीने तक युद्धविराम
    ट्रेंडिंग

    नक्सलियों का बड़ा ऐलान, छह महीने तक युद्धविराम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2025Updated:May 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नक्सलियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सक्रिय नक्सलियों ने छह महीने तक युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा की है। यह जानकारी तेलंगाना कैडर के नक्सली प्रवक्ता ‘जगन’ द्वारा जारी एक पर्चे से सामने आई है। तेलुगु भाषा में जारी इस पर्चे में लिखा गया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और कविता द्वारा शांति वार्ता की पहल को नक्सलियों ने “गर्व की बात” बताया है। साथ ही कहा गया है कि समाज के कई बुद्धिजीवी और प्रसिद्ध हस्तियां भी इस पहल को समर्थन दे रहे हैं।

    नक्सलियों

    ——————————————————————————————–

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) – तेलंगाना राज्य समिति
    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक: 5 जुलाई 2025

    तेलंगाना राज्य में जनता, लोकतंत्रवादी संगठन, जन संगठनों और अधिकांश राजनीतिक पार्टियाँ यह प्रमुखता से मांग कर रही हैं कि माओवादी पार्टी और सरकार के बीच शांति वार्ता होनी चाहिए। इस मांग को ध्यान में रखते हुए, हम अगले छह महीने तक युद्धविराम (सीजफायर) का पालन करने की घोषणा करते हैं।

    प्रिय कॉमरेड्स और जनता को नमस्कार!
    पिछले कुछ समय से हमारी पार्टी और सरकार के बीच शांति वार्ता को लेकर तेलुगु राज्यों में एक मुहिम शुरू हुई है। इसके अंतर्गत शांति वार्ता समिति का गठन भी किया गया है। देशभर में सैकड़ों संगठन, व्यक्ति, प्रमुख हस्तियां और राजनीतिक पार्टियाँ यही मांग उठा रही हैं।

    कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे को अपनी पार्टी में चर्चा के लिए रखा है और फैसला लेने की बात कही है। सीपीआई लगातार “कगर ऑपरेशन” को रद्द कर शांति वार्ता शुरू करने की मांग करते हुए राज्यभर में कार्यक्रम कर रही है। इन कार्यक्रमों में अन्य वामपंथी पार्टियाँ भी भाग ले रही हैं। बीआरएस पार्टी ने भी अपनी सार्वजनिक सभा में शांति वार्ता के समर्थन में प्रस्ताव पास किया है।

    हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी शांति वार्ता की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस नेता के. चंद्रशेखर राव तथा बीआरएस नेता कविता ने भी इस मांग का समर्थन किया है। यह एक सराहनीय कदम है।

    राज्य के कई बुद्धिजीवी, प्रमुख लोग और वामपंथी दल इस मुद्दे पर लगातार प्रचार कर रहे हैं और बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। हम मानते हैं कि वार्ता की प्रक्रिया राज्य और देश में लोकतांत्रिक माहौल बनाने का एक प्रयास है। इस प्रक्रिया को सकारात्मक दिशा देने के लिए, हम अपनी ओर से छह महीने के लिए युद्धविराम की घोषणा करते हैं।

    * जगन, आधिकारिक प्रवक्ता
    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी), तेलंगाना राज्य समिति

    ————————————————————————————————-

    प्रवक्ता जगन ने पर्चे में कहा है कि इस युद्धविराम को लोकतांत्रिक माहौल बनाने की दिशा में एक प्रयास माना जाना चाहिए। इसके लिए पीएलजीए (People’s Liberation Guerrilla Army) को सशस्त्र गतिविधियां रोकने का आदेश दे दिया गया है।

    पर्चे में बताया गया है कि नक्सली सेंट्रल कमेटी के नेता अभय ने पहले ही 28 मार्च को सरकार से शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की अपील की थी। इसके बाद दंडकारण्य के उत्तर-पश्चिम ज़ोन की ओर से रूपेश नामक नक्सली ने भी दो बार पत्र जारी किए थे।

    अब तक नक्सलियों की ओर से कुल चार बार पर्चे जारी किए गए हैं — जिनमें दो बार प्रवक्ता अभय, दो बार रूपेश और अब जगन का यह पांचवां पत्र है, जिसमें छह महीने के युद्धविराम की घोषणा की गई है।

    Also Read : जैश का टॉप कमांडर अब्दुल भारतीय हमले में ढेर, अमेरिका ने कहा ‘Thank you India’

    ceasefire central committee Chhattisgarh Dandakaranya Democratic Environment India Naxal Issue intelligence Internal Security K Chandrashekar Rao Kavitha Naxal Spokesperson Jagan Naxal violence Naxalite Movement Naxalites peace talks PLGA Revanth Reddy Six Months Ceasefire Telangana Telangana Government Telugu Pamphlet आंतरिक सुरक्षा कविता के.चंद्रशेखर राव केंद्रीय समिति खुफिया जानकारी छत्तीसगढ़ छह महीने का युद्धविराम तेलंगाना तेलंगाना सरकार तेलुगु पर्चा दंडकारण्य नक्सल आंदोलन नक्सली नक्सली प्रवक्ता जगन नक्सली हिंसा पीएलजीए भारत नक्सल मुद्दा युद्धविराम रेवंत रेड्डी लोकतांत्रिक माहौल शांति वार्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुंछ में गोलाबारी में मा’रे गए लोगों के आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख रुपये
    Next Article सड़क हादसे में मारे गए आठ लोगों के परिजनों से मिले तेजस्वी, दी आर्थिक मदद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.