Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब, राजस्थान ‘हाई अलर्ट’ पर, स्कूल बंद, अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब, राजस्थान ‘हाई अलर्ट’ पर, स्कूल बंद, अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑपरेशन सिंदूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chandigarh/Jaipur : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर ( POK ) में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले करने के बाद पंजाब और राजस्थान ‘हाई अलर्ट’ पर हैं क्योंकि दोनों राज्य पड़ोसी देश के साथ सीमाओं को साझा करते हैं. पाकिस्तान के साथ पंजाब 532 किलोमीटर जबकि राजस्थान लगभग 1,070 किलोमीटर की सीमा साझा करता है.

    अधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जबकि राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं. सूत्रों ने कहा कि राजस्थान सरकार ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है. पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मंगलवार रात को सैन्य हमले किए गए थे. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘प्रशासनिक कारणों’’ के मद्देनजर, पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां सात मई से रद्द कर दी गई है.

    आदेश में कहा गया है, ‘‘छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी पर प्रदान की जानी चाहिए.’’ बढ़ते तनाव के बीच पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों – फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरन तारन में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को कहा, ‘‘पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. इसलिए, किसी भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. सीमा के पास के सभी जिलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है. मौजूदा हालात के मद्देनजर सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में पंजाब पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है. किसी भी तरह के पाकिस्तानी हमले की स्थिति में उसका उचित जवाब देने के लिए पंजाब पुलिस हर लड़ाई में सेना के साथ शामिल होगी.’’

    राजस्थान में एहतियाती कदम के तहत चार सीमावर्ती जिलों – श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.अधिकारियों ने कहा कि इन चार जिलों के प्रशासन ने किसी भी आपातकालीन स्थिति की तैयारी की है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ते तनाव के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने का निर्देश दिया है. सूत्रों ने कहा कि मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजीपी यू. आर. साहू ने भी संभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें अपने संबंधित मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया. राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

    Also Read : फैंस की आंखें नम! रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा – जानें वजह

    Also Read : BREAKING : GST स्कैम मामले में रांची, जमशेदपुर सहित बंगाल के नौ ठिकानों पर ED की रेड

    Also Read : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान

    Also Read : काल बैसाखी ने बरपाया कहर, जहां-तहां गिरने लगे पेड़

    Also Read : गोमिया में किया गया मॉक ड्रिल, क्या बोल गये एसडीओ मुकेश मछुआ… देखें

    Also Read : अदाणी पावर प्लांट परिसर में हुआ मॉक ड्रिल, आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास

    Also Read : Operation Sindoor : कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह… जानिये

    Chandigarh Jaipur POK ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान मिसाइल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के इस इलाके में 60 दिनों तक निषेधाज्ञा
    Next Article ओबरा BTPS में इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर में लगी आ’ग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.