Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Operation Sindoor : कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह… जानिये
    जोहार ब्रेकिंग

    Operation Sindoor : कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह… जानिये

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 7, 2025Updated:May 7, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कर्नल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Operation Sindoor : भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर यानी POK के आतंकवादी ठिकानों को तहस-नहस कर दिखाया। दुनिया के सामने भारतीय सेना के पराक्रम से भरे इस ऐतिहासिक ऑपरेशन की आधिकारिक जानकारी रखने के लिए भारतीय सेना की ओर से बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस की अगुवाई दो महिला सैन्य अधिकारियों ने की। इनमें एक भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और दूसरी भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह। प्रेस कांफ्रेंस के बाद से भारतीय सेना की ये दोनों महिला अधिकारी सुर्खियों में हैं।

    कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी

    मूल रूप से गुजरात के वडोदरा की रहने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी ने 1997 में एमएस यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद भारतीय सेना को चुना। सोफिया कुरैशी ने “कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स” में शामिल होकर कई सफलताएं हासिल कीं। उनके दादा भी भारतीय सेना से जुड़े हुए थे। सोफिया आज खुद और उनके पति दोनों भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

    साल 2016 में कर्नल सोफिया ने भारतीय सेना के इतिहास में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वे पहली महिला अधिकारी बनीं जिन्होंने भारतीय दल का नेतृत्व किया और 18 देशों द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास “फोर्स 18” में भाग लेने वाली एकमात्र महिला कमांडर रहीं। उनके नेतृत्व में भारतीय दल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल और संकल्प शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति मिशनों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। संयुक्त राष्ट्र के पीसकीपिंग ऑपरेशन्स के तहत छह वर्षों की सेवा के दौरान, वे 2006 में कांगो में तैनात रहीं। शांति स्थापना और मानवीय सहायता के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उनका स्पष्ट संदेश है: “विवादग्रस्त क्षेत्रों में शांति लाने का प्रयास मेरे लिए गौरव का क्षण रहा।”

    कर्नल सोफिया कुरैशी

    विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में जानें

    18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना में कमीशन हुईं विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूदा समय की बेहतरीन विंग कमांडर में से एक हैं। उनके पास लड़ाकू हेलिकॉप्टर उड़ाने का बेहतरीन अनुभव है। चीता, चेतक जैसे लड़ाकू हेलिकॉप्टर उड़ाने में उन्हें महारथ हासिल है। उनके पास 2500 से भी ज्यादा घंटे की उड़ान का अनुभव और उन्हें ऊंचे पहाड़ी इलाकों में उड़ान की विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में कई ऑपरेशन किए हैं। व्योमिका सिंह को वायुसेना में शामिल होने के 13 साल बाद विंग कमांडर का पद मिला। 18 दिसंबर 2017 में वे विंग कमांडर बनीं।

    विंग कमांडर व्योमिका सिंह

    व्योमिका सिंह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में भाग लिया। वह अपने परिवार की पहली सदस्य हैं, जिन्होंने सशस्त्र बलों में सेवा की है। वायुसेना में शामिल होकर व्योमिका सिंह ने अपने बचपन का सपना पूरा किया। वे छठी कक्षा से ही वायुसेना में शामिल होने का इरादा रखती थीं। उनके नाम व्योमिका का अर्थ है- आकाश में निवास करने वाली।

    Also Read : भारत के सभी धर्म के लोगों ने एक साथ कहा- देख ली सिंदूर की ताकत

    Who are Colonel Sofia Qureshi and Wing Commander Vyomika Singh... find out कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह... जानिये
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर के बाद 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द…
    Next Article अदाणी पावर प्लांट परिसर में हुआ मॉक ड्रिल, आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.