Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अदाणी पावर प्लांट परिसर में हुआ मॉक ड्रिल, आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास
    जोहार ब्रेकिंग

    अदाणी पावर प्लांट परिसर में हुआ मॉक ड्रिल, आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉक ड्रिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : अदाणी पावर प्लांट परिसर में केन्द्र सरकार और जिला-प्रशासन के निर्देशानुसार बुधवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल शाम 4 बजे से शुरू होकर 4:25 तक चला। इस अभ्यास में अदाणी पावर के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल को तीन चरणों में संपन्न किया गया, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देना था। पहले चरण में सायरन बजाकर कर्मचारियों को सतर्क किया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। दूसरे चरण में आग लगने की काल्पनिक घटना के जरिए आग पर काबू पाने का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही धमाकों में घायल हुए कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सा केन्द्र तक पहुंचाया गया और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने का अभ्यास किया गया। तीसरे और अंतिम चरण में गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान सुरक्षा और राहत कार्यों का सजीव प्रदर्शन किया गया।

    मॉक ड्रिल के दौरान सिक्योरिटी हेड सुब्रत देवनाथ और सेफ्टी हेड रणधीर कुमार ने कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अदाणी पावर के स्टेशन हेड प्रसून चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में बताया कि इस प्रकार की ड्रिल न केवल कर्मचारियों को सतर्क करती है, बल्कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इस कार्यक्रम में स्थानीय मोतिया ओपी के प्रभारी महावीर पंडित और उनकी टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

    Also Read : Operation Sindoor : कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह… जानिये

    Also Read : भारत के सभी धर्म के लोगों ने एक साथ कहा- देख ली सिंदूर की ताकत

    Also Read : ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर पटना एयरपोर्ट, चार फ्लाइट रद्द

    Also Read : समस्तीपुर के इस बैंक में दिनदहाड़े लूट, 5 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश ले उड़े लुटेरे

    Mock drill conducted in Adani Power Plant premises practice to deal with emergency situation अदाणी पावर प्लांट परिसर में हुआ मॉक ड्रिल आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleOperation Sindoor : कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह… जानिये
    Next Article गोमिया में किया गया मॉक ड्रिल, क्या बोल गये एसडीओ मुकेश मछुआ… देखें

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.