Ranchi : रांची के सदर अनुमंडल क्षेत्र में 6 मई से 4 जुलाई 2025 तक या अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह आदेश बीएनएसएस की धारा-163 के तहत जारी किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में व्यवधान, यातायात व्यवस्था में रुकावट और विधि-व्यवस्था की समस्या से बचाव करना है।
निषेधाज्ञा लागू क्षेत्र:
-
मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड की चारदीवारी से 100 मीटर की परिधि।
-
राजभवन की चारदीवारी से 100 मीटर की परिधि (जाकिर हुसैन पार्क को छोड़कर)।
-
झारखंड उच्च न्यायालय की चारदीवारी से 100 मीटर की परिधि।
-
नया विधानसभा भवन की चारदीवारी से 500 मीटर की परिधि।
-
प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस की चारदीवारी से 100 मीटर की परिधि।
-
प्रोजेक्ट भवन, एच.ई.सी. धुर्वा की चारदीवारी से 200 मीटर की परिधि।
निषेधाज्ञा के तहत प्रतिबंधित गतिविधियाँ:
-
बिना सक्षम प्राधिकार के पूर्वानुमति के धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन।
-
अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर चलना।
-
हरवे हथियार, जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना।
-
बिना सक्षम प्राधिकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग।
यह आदेश सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : फैंस की आंखें नम! रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा – जानें वजह
Also Read : BREAKING : GST स्कैम मामले में रांची, जमशेदपुर सहित बंगाल के नौ ठिकानों पर ED की रेड
Also Read : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान
Also Read : काल बैसाखी ने बरपाया कहर, जहां-तहां गिरने लगे पेड़
Also Read : गोमिया में किया गया मॉक ड्रिल, क्या बोल गये एसडीओ मुकेश मछुआ… देखें
Also Read : अदाणी पावर प्लांट परिसर में हुआ मॉक ड्रिल, आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास
Also Read : Operation Sindoor : कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह… जानिये



