Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अयोध्या मंदिर और बड़ा, लंबा एवं भव्य होगा
    देश

    अयोध्या मंदिर और बड़ा, लंबा एवं भव्य होगा

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अयोध्या। अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर अब आकार में और भी बड़ा और भव्य होगा। मंदिर के मुख्य वास्तुकार सी. सोमपुरा के बेटे और वास्तुकार निखिल सोमपुरा ने कहा, “मंदिर का पिछला डिजाइन 1988 में तैयार किया गया था। उसे 30 साल से अधिक समय हो चुका है .. यहां अधिक लोगों के आने की संभावना है। लोग मंदिर जाने को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। इसलिए, हमने सोचा कि इसका आकार बढ़ाया जाना चाहिए। संशोधित डिजाइन के अनुसार, मंदिर की ऊंचाई 141 फीट से बढ़ाकर 161 फीट कर दी गई है।”

    सोमपुरा ने आगे कहा कि मंदिर के डिजाइन में दो और मंडपों को जोड़ा गया है और पहले के डिजाइन के आधार पर उकेरे गए पत्थरों और सभी स्तंभों का उपयोग भी किया जाएगा। नए डिजाइन में सिर्फ दो नए ‘मंडप’ जोड़े गए हैं।

    साल 1988 में तैयार मूल डिजाइन में मंदिर की ऊंचाई 141 फीट बताई गई है, जिसे बढ़ाकर 161 फीट लंबा कर दिया गया है।

    इसका निर्माण कार्य 5 अगस्त को एक भव्य भूमि-पूजन समारोह के बाद शुरू होगा और इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य वीआईपी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

    सोमपुरा ने कहा कि मंदिर के निर्माण में करीब साढ़े तीन साल लगेंगे।

    सोमपुरा ने कहा, “जैसे ही भूमि पूजन समारोह संपन्न होगा, वैसे ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मशीनरी और सामग्रियों के साथ लार्सन और टुब्रो की टीम मौके पर पहुंच गई है और नींव का काम तुरंत शुरू हो जाएगा। काम पूरा होने में तीन से साढ़े तीन साल लगेंगे।”

    तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान भव्य भूमि पूजन समारोह से पहले आयोजित किया जाएगा। यह अनुष्ठान नींव के पत्थर के रूप में 40 किलो चांदी की ईंट की स्थापना को लेकर होगा।

    अनुष्ठान 3 अगस्त को ‘गौरी गणेश’ पूजा के साथ शुरू होगा और इसके बाद 4 अगस्त को ‘रामरचा’ होगा, जिसमें बिना रूके ‘राम नाम’ का पाठ किया जाएगा।

    पूरे समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि सभी भक्त इसे अपने घरों से देख सकेंगे।

    वहीं सूत्रों ने बताया कि आयोजन में शामिल होने की करीब 50 व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाएगी। महामारी के कारण व्यक्तियों की संख्या पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के सूत्रों ने कहा कि अयोध्या में बड़े पैमाने पर सीसीटीवी स्क्रीन लगाए जाएंगे, ताकि भक्त कार्यक्रम देख सकें।

    ayodhya temple and big breaking news in hindi height 161 feet hindi news news in hindi real time news temple tall and grand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : 10 जिले बाढ़ से प्रभावित, मंदिर-मस्जिद, स्कूल-मदरसा डूबे
    Next Article कोरोना और बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार

    Related Posts

    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.