Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 11:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अयोध्या मंदिर और बड़ा, लंबा एवं भव्य होगा
    देश

    अयोध्या मंदिर और बड़ा, लंबा एवं भव्य होगा

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अयोध्या। अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर अब आकार में और भी बड़ा और भव्य होगा। मंदिर के मुख्य वास्तुकार सी. सोमपुरा के बेटे और वास्तुकार निखिल सोमपुरा ने कहा, “मंदिर का पिछला डिजाइन 1988 में तैयार किया गया था। उसे 30 साल से अधिक समय हो चुका है .. यहां अधिक लोगों के आने की संभावना है। लोग मंदिर जाने को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। इसलिए, हमने सोचा कि इसका आकार बढ़ाया जाना चाहिए। संशोधित डिजाइन के अनुसार, मंदिर की ऊंचाई 141 फीट से बढ़ाकर 161 फीट कर दी गई है।”

    सोमपुरा ने आगे कहा कि मंदिर के डिजाइन में दो और मंडपों को जोड़ा गया है और पहले के डिजाइन के आधार पर उकेरे गए पत्थरों और सभी स्तंभों का उपयोग भी किया जाएगा। नए डिजाइन में सिर्फ दो नए ‘मंडप’ जोड़े गए हैं।

    साल 1988 में तैयार मूल डिजाइन में मंदिर की ऊंचाई 141 फीट बताई गई है, जिसे बढ़ाकर 161 फीट लंबा कर दिया गया है।

    इसका निर्माण कार्य 5 अगस्त को एक भव्य भूमि-पूजन समारोह के बाद शुरू होगा और इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य वीआईपी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

    सोमपुरा ने कहा कि मंदिर के निर्माण में करीब साढ़े तीन साल लगेंगे।

    सोमपुरा ने कहा, “जैसे ही भूमि पूजन समारोह संपन्न होगा, वैसे ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मशीनरी और सामग्रियों के साथ लार्सन और टुब्रो की टीम मौके पर पहुंच गई है और नींव का काम तुरंत शुरू हो जाएगा। काम पूरा होने में तीन से साढ़े तीन साल लगेंगे।”

    तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान भव्य भूमि पूजन समारोह से पहले आयोजित किया जाएगा। यह अनुष्ठान नींव के पत्थर के रूप में 40 किलो चांदी की ईंट की स्थापना को लेकर होगा।

    अनुष्ठान 3 अगस्त को ‘गौरी गणेश’ पूजा के साथ शुरू होगा और इसके बाद 4 अगस्त को ‘रामरचा’ होगा, जिसमें बिना रूके ‘राम नाम’ का पाठ किया जाएगा।

    पूरे समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि सभी भक्त इसे अपने घरों से देख सकेंगे।

    वहीं सूत्रों ने बताया कि आयोजन में शामिल होने की करीब 50 व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाएगी। महामारी के कारण व्यक्तियों की संख्या पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के सूत्रों ने कहा कि अयोध्या में बड़े पैमाने पर सीसीटीवी स्क्रीन लगाए जाएंगे, ताकि भक्त कार्यक्रम देख सकें।

    ayodhya temple and big breaking news in hindi height 161 feet hindi news news in hindi real time news temple tall and grand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : 10 जिले बाढ़ से प्रभावित, मंदिर-मस्जिद, स्कूल-मदरसा डूबे
    Next Article कोरोना और बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही सरकार

    Related Posts

    देश

    अमेरिका ने दिखाई दादागिरी, ईरानी कार्गो जहाज ‘तौस्का’ पर किया कब्जा, बौखलाया ईरान

    April 20, 2026
    देश

     SBI में 105 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से होगा चयन

    April 19, 2026
    Uncategorized

    पलामू कॉरिडोर में आखिरी बड़े नक्सली कमांडर पर शिकंजा, पुलिस ने तेज की घेराबंदी

    April 18, 2026
    Latest Posts

    टेंडर घोटाला केस: आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने ED कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    April 20, 2026

     बिहार में महिलाओं को मिलेंगे 20-20 हजार रुपये, रोजगार बढ़ाने पर सरकार का बड़ा फैसला

    April 20, 2026

    झारखंड पुलिस का ’48 घंटे’ वाला अल्टीमेटम, तीन साल से जमे कर्मियों पर गिरी गाज!

    April 20, 2026

    चतरा सदर अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप, पोस्टमार्टम के लिए 5 हजार वसूली का दावा

    April 20, 2026

    बिहार में बनेंगे ‘मॉडल सोलर विलेज’, हर जिले का एक गांव होगा ऊर्जा आत्मनिर्भर

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.