Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में 50 साल के सरकारी सेवकों की नौकरी खतरे में, समीक्षा के लिए समिति बनी
    बिहार

    बिहार में 50 साल के सरकारी सेवकों की नौकरी खतरे में, समीक्षा के लिए समिति बनी

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार सरकार ने सरकारी सेवकों के कार्यकलाप की आवधिक समीक्षा के लिए एक समिति का गठन कर दिया है और अब पचास वर्ष या उससे अधिक उम्र के सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्य दक्षता एवं क्षमता कमजोर हुई तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी ।

    सामान्य प्रशासन विभाग के जारी संकल्प में कहा गया है कि सरकारी सेवकों के कार्यकलाप की आवधिक समीक्षा के लिए प्रक्रिया का निर्धारण राज्य सरकार के समक्ष विचाराधीन था। सरकार ने इसके लिए समिति का गठन कर दिया है।बिहार सेवा संहिता के नियम 74 (क) अथवा 74 (ख) (दो) के प्रावधानों के तहत राज्य के सरकारी सेवकों के कार्यकलापों की अब आवधिक समीक्षा की जाएगी।

    संकल्प के अनुसार समूह ‘क’ के 50 वर्ष की आयु वाले सरकारी सेवकों के कार्यकलाप की आवधिक समीक्षा के लिए अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। समूह ‘ख’ के सेवकों के कार्यकलाप की समीक्षा अपर सचिव या संयुक्त सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी। इसी तरह समूह ‘ग’ एवं अवर्गीकृत समूह के सेवकों की कार्य दक्षता और क्षमता की समीक्षा संयुक्त सचिव की अध्यक्षता वाली समिति करेगी।

    सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प में कहा गया है कि समिति 50 वर्ष के अधिकारियों और कर्मियों की सत्यनिष्ठा का संदिग्ध होना एवं कार्य दक्षता या आचार जैसे बिंदुओं के आधार पर समीक्षा करेगी। सरकारी सेवक के पूर्ण सेवा इतिहास (पिछले पांच वर्ष के कार्य का मूल्यांकन) पर विचार किया जाएगा। समिति की समीक्षा रिपोर्ट पर विचार करने के बाद संबंधित नियुक्ति प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त कर संबंधित सरकारी सेवक को अनिवार्य सेवानिवृत्त कराये जाने निर्णय लिया जाएगा।

    Bihar news Latest news Online news बिहार सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 23 जुलाई को मिले 405 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, रांची में 198, कुल संख्या 7166
    Next Article तंबाकू उत्पादों के लिए नयी चेतावनी जारी,पैकेट पर छपेंगी नयी तस्वीरें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.