Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 7:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»तंबाकू उत्पादों के लिए नयी चेतावनी जारी,पैकेट पर छपेंगी नयी तस्वीरें
    देश

    तंबाकू उत्पादों के लिए नयी चेतावनी जारी,पैकेट पर छपेंगी नयी तस्वीरें

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पादों पर प्रकाशित होने वाली स्वास्थ्य से संबंधित चेतावनी में संशोधन करते हुए इसकी नयी अधिसूचना जारी की है। मंत्रालय ने साथ ही चेतावनी से संबंधित दो नयी तस्वीरें भी जारी की हैं। मौजूदा चेतावनी 30 नवंबर 2020 तक के लिए वैध है।

    मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी कि सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग व लेवलिंग) कानून-2008 में संशोधन किया गया है। नये संशोधन एक दिसंबर 2020 से प्रभावी होंगे।

    संशोधित चेतावनी के लिए जारी किये गये दो चित्रों में से पहला चित्र एक दिसंबर 2020 से अगले एक साल तक के लिए प्रभावी होगा यानी एक दिसंबर 2020 से सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर ये तस्वीर छापनी होगी। इसके एक साल बाद मंत्रालय द्वारा जारी दूसरी तस्वीर को सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर छापना जरुरी होगा। दूसरी तस्वीर भी एक साल के लिए वैध होगी।

    सभी तंबाकू उत्पाद चाहे वे एक दिसंबर 2020 को या उसके बाद आयात किये जायें, निर्मित किये जायें या पैकेटबंद किये जायें , सभी पर ये नियम लागू होंगे। नियमों की अवहेलना करना दंडनीय अपराध है।

    तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर लिखित स्वास्थ्य चेतावनी में ‘तंबाकू से दर्दनाक मौत होती है’ शब्द लाल पृष्ठभूमि पर सफेद रंग के अक्षरों में तथा ‘आज ही छोड़ें, कॉल करें 1800-11-2356 ’ शब्द काली पृष्ठभूमि पर सफेद रंग के अक्षरों में प्रकाशित किये जायेंगे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में 50 साल के सरकारी सेवकों की नौकरी खतरे में, समीक्षा के लिए समिति बनी
    Next Article एम्स में अगले दो दिन में दिया जायेगा ‘कोवैक्सीन’ का पहला डोज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव : 142 सीटों पर कल मतदान, ममता के कैरिकेचर पर बवाल

    April 28, 2026
    खूंटी

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027: चाईबासा में प्रगणकों को दिया गया विशेष तकनीकी प्रशिक्षण

    April 27, 2026
    Latest Posts

    पड़ोसन पर जादू-टोना का शक, घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मा’र डाला, आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप

    April 28, 2026

    झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    April 28, 2026

    “राज्यपाल साहेब हैं”… सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी, दो हिरासत में

    April 28, 2026

    हटिया स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने जब्त की अवैध व्हिस्की

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.