Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jan, 2026 ♦ 3:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»एम्स में अगले दो दिन में दिया जायेगा ‘कोवैक्सीन’ का पहला डोज
    देश

    एम्स में अगले दो दिन में दिया जायेगा ‘कोवैक्सीन’ का पहला डोज

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के मानव परीक्षण के लिए चयनित उम्मीदवारों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आगामी शनिवार तक कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दे दिया जायेगा।

    एम्स में कोवैक्सीन के मानव परीक्षण की अगुवाई कर रहे कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. संजय राय ने बताया कि मानव परीक्षण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सोमवार को हेल्थ स्क्रीनिंग हुई थी। हेल्थ स्क्रीनिंग की रिपोर्ट आनी शुरु हो गयी है लेकिन अभी पूरी रिपोर्ट नहीं आयी है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को पहला डोज दिया जा सकता है। अगर रिपोर्ट शुक्रवार तक नहीं आयी तो शनिवार को हर हाल में पहला डोज दिया जायेगा।

    डॉ राय ने बताया कि शुरुआत में पांच लोगों को कोवैक्सीन का डोज दिया जायेगा। इसके बाद अगले कुछ दिनों में 10 या अधिकतम 15 लोगों के समूह को प्रतिदिन कोवैक्सीन का डोज दिया जायेगा। वैक्सीन देने के बाद सभी 100 व्यक्तियों की नियमित अंतराल पर मेडिकल जांच होती रहेगी।

    उल्लेखनीय है कि मानव परीक्षण में शामिल उम्मीदवारों की कई तरह की मेडिकल जांच की गई हैं ताकि यह पता चल सके वे कोरोना संक्रमित नहीं हैं और न ही वे ब्लडप्रेशर, मधुमेह आदि बीमारियों से ग्रसित हैं। पूरी तरह से स्वस्थ व्यक्तियों को ही इस परीक्षण में शामिल किया जायेगा। यह परीक्षण गर्भवती महिलाओं पर नहीं किया जायेगा।

    दोनों चरण के मानव परीक्षण में कुल 1,125 व्यक्तियों को कोवैक्सीन का डोज दिया जायेगा। पहले चरण में 375 व्यक्तियों को कोवैक्सीन का डोज दिया जाना है, जिनमें से 100 व्यक्तियों पर परीक्षण अकेले एम्स दिल्ली कर रहा है। दूसरे चरण में एम्स दिल्ली में कितने व्यक्तियों पर परीक्षण होगा , यह अभी तय नहीं किया गया है लेकिन यह तय है कि दूसरे चरण में भी एम्स में ही सबसे बड़ा नमूना आकार होगा।

    उल्लेखनीय है कि बायोटेक कंपनी भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन का मानव परीक्षण 15 जुलाई को शुरू कर दिया था। हरियाणा में रोहतक पीजीआई और एम्स पटना में मानव परीक्षण की शुरुआत हो चुकी है। एम्स नयी दिल्ली में पहले चरण के दौरान 100 लोगों पर परीक्षण होना है जब कोवैक्सीन पहले चरण में सुरक्षित साबित हो जायेगी तो दूसरे चरण की शुरुआत होगी। पहले चरण का उद्देश्य यह देखना है कि यह वैक्सीन सुरक्षित है या नहीं, वैक्सीन देने पर व्यक्ति में एंडीबॉडी कितनी बन रही है और जितनी एंटीबॉडी बन रही है , क्या वह पर्याप्त है।

    पहले चरण में 18 से 55 साल की उम्र के उम्मीदवारों पर परीक्षण होना है। दूसरे चरण में कोवैक्सीन के तीन फॉर्मूलेशन का परीक्षण होगा। दूसरे चरण में बड़े स्तर पर परीक्षण होना है, जिसमें 750 उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। इसमें 12 से 65 साल की उम्र के उम्मीदवार होंगे। कोवैक्सीन को भारत बायोटेक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) और पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर तैयार कर रही है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतंबाकू उत्पादों के लिए नयी चेतावनी जारी,पैकेट पर छपेंगी नयी तस्वीरें
    Next Article हल्के लक्षणों वाले कोरोना संक्रमितों में तीन माह में तेजी से घटती है एंटीबॉडी

    Related Posts

    देश

    इन स्लीपर ट्रेनों में RAC टिकट व्यवस्था बंद, किराया में भी बदलाव

    January 18, 2026
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

    January 18, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

    January 18, 2026
    Latest Posts

    पटना NEET छात्रा मौत मामला : अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा – डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

    January 18, 2026

    20 दिन से लापता 14 वर्षीय मुन्नी का कोई सुराग नहीं, पुलिस की देरी पर भड़का गांव

    January 18, 2026

    मंत्री दीपक बिरुआ का बना डाला फर्जी FB अकाउंट, सतर्क रहने की अपील

    January 18, 2026

    इन स्लीपर ट्रेनों में RAC टिकट व्यवस्था बंद, किराया में भी बदलाव

    January 18, 2026

    ड्यूटी पर तैनात नाइट गार्ड की मौ’त, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

    January 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.