Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025:  KKR vs RR में आज दिन का रोमांच, ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार, लेकिन बारिश डाल सकती है खलल
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025:  KKR vs RR में आज दिन का रोमांच, ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार, लेकिन बारिश डाल सकती है खलल

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    KKR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रविवार को डबल हेडर मुकाबलों की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच रोमांचक मैच से होगी. यह मुकाबला कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां अजिंक्य रहाणे KKR की कमान संभालेंगे, वहीं संजू सैमसन RR का नेतृत्व करेंगे.

    दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में संघर्षरत

    KKR ने अब तक 10 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. 9 अंकों के साथ वे पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर हैं और उनका नेट रन रेट +0.271 है. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की स्थिति और भी खराब है. 11 मैचों में महज 3 जीत के साथ RR 6 अंकों पर है और -0.780 के नेट रन रेट के साथ 8वें पायदान पर खिसक गई है.

    पिच रिपोर्ट : स्पिनरों का जलवा

    ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को भी यहां अच्छी टर्न मिलने की संभावना है. पावरप्ले में रन बरसने की उम्मीद की जा सकती है, वहीं बाद में स्पिनर्स का दबदबा रह सकता है. इस दिन के मैच में ओस की भूमिका नहीं होगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

    मौसम का मिज़ाज : दूसरी में आ सकती है बाधा

    कोलकाता का मौसम आज मैच को लेकर थोड़ी चिंता जरूर पैदा कर रहा है. हाल ही में इस मैदान पर एक मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है. हालांकि आज का मुकाबला दिन में होगा, इसलिए पहले हाफ में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. लेकिन शाम होते-होते बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे दूसरी पारी प्रभावित हो सकती है.

    संभावित प्‍लेइंग 11

    राजस्‍थान रॉयल्‍स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी/संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका

    कोलकाता नाइट राइडर्स : क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, मोईन अली, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती.

    Also Read : टॉप 10 बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन रांची से धराया, करोड़ों की ठगी का है इल्जाम

    Ajinkya Rahane Eden Gardens IPL 2025 IPL 2025 Points Table IPL Double Header IPL Match Today IPL News IPL pitch report IPL Rain Update KKR vs RR KKR vs RR Match Preview Kolkata Knight Riders Kolkata Weather Rajasthan Royals Sanju Samson अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 अंक तालिका आईपीएल डबल हेडर आईपीएल समाचार आज का आईपीएल मैच ईडन गार्डन्स केकेआर बनाम आरआर केकेआर बनाम आरआर पूर्वावलोकन कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता मौसम पिच रिपोर्ट बारिश अपडेट राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 20 जिलों में येलो अलर्ट
    Next Article योग गुरु पद्मश्री शिवानंद का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.