Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»योग गुरु पद्मश्री शिवानंद का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
    ट्रेंडिंग

    योग गुरु पद्मश्री शिवानंद का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिवानंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Varanasi : देश के प्रख्यात योग गुरु और पद्मश्री सम्मानित शिवानंद का शनिवार रात निधन हो गया. 129 वर्षीय शिवानंद ने बीएचयू अस्पताल में रात 8:30 बजे अंतिम सांस ली. डॉक्टर देवाशीष ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह पिछले तीन दिनों से बीएचयू में भर्ती थे. उनका पार्थिव शरीर शनिवार देर रात दुर्गाकुंड स्थित उनके आश्रम लाया गया. जहां उनके शिष्य और अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. शिष्यों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज यानी रविवार को हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा.

    उनकी सादगी, योगसाधना और सेवा-भाव ने उन्हें देशभर में सम्मानित किया, और वर्ष 2022 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया था. स्वामी शिवानंद बाबा का जन्म 8 अगस्त 1896 को वर्तमान बांग्लादेश के सिलहट जिले के हरीपुर गांव में हुआ था. मात्र छह वर्ष की आयु में माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने गुरु ओंकारानंद गोस्वामी के आश्रम में शरण ली और वहीं से योग, ध्यान और सेवा का मार्ग अपनाया.

    उनका जीवन सादगी, अनुशासन और सेवा का प्रतीक रहा. बाबा हर दिन सुबह 3 बजे उठते थे और बांग्ला भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करते थे. उनका आहार अत्यंत सरल और संयमित था. दिन में उबला भोजन और रात में जौ का दलिया, आलू का चोखा तथा उबली सब्जियां. वे चटाई पर सोते थे और गर्मी में भी बिना पंखा या एसी के जीवन व्यतीत करते थे.

    मानव सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक रहा. बीते 50 वर्षों से उन्होंने पुरी में 400 से 600 कुष्ठ रोगियों की सेवा की. उन्हें भोजन, वस्त्र, कंबल, मच्छरदानी और रसोई का सामान वितरित कर वे सेवा को ही परम धर्म मानते थे. बाबा का मानना था कि ये लोग भगवान के रूप हैं और उनकी सेवा करना ही सच्ची भक्ति है.

    Also Read : IPL 2025:  KKR vs RR में आज दिन का रोमांच, ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार, लेकिन बारिश डाल सकती है खलल

    129 years 129 वर्ष 2022 Ashram BHU BHU hospital death disciples Dr. Devashish Durga Kund followers government of india Harishchandra Ghat health Honor last rites Padma Shri service attitude Shivanand Simplicity tribute yoga guru yoga practice अंतिम संस्कार अनुयायी आश्रम डॉक्टर देवाशीष दुर्गाकुंड निधन पद्मश्री बीएचयू बीएचयू अस्पताल भारत सरकार योग गुरु योगसाधना शिवानंद शिष्य श्रद्धांजलि सम्मान सादगी सेवा-भाव स्वास्थ्य हरिश्चंद्र घाट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2025:  KKR vs RR में आज दिन का रोमांच, ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार, लेकिन बारिश डाल सकती है खलल
    Next Article नक्सलियों का तांडव, छह गाड़ियों को फूंक डाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.