Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टॉप 10 बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन रांची से धराया, करोड़ों की ठगी का है इल्जाम
    जोहार ब्रेकिंग

    टॉप 10 बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन रांची से धराया, करोड़ों की ठगी का है इल्जाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Patna : बिहार का मोस्ट वांटेड कुख्यात टॉप 10 बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन उर्फ उदय सम्राट धरा गया। उसे झारखंड की राजधानी रांची से अरेस्ट किया है। उदय सम्राट को दानापुर की रूपसपुर पुलिस ने दबोचा है। उसके खिलाफ पटना, शिवहर और औरंगाबाद के अलग-अलग थानों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ CBI और ED में भी मामले दर्ज हैं। भोले-भाले लोगों को फ्लैट और जमीन दिलाने के नाम पर उनसे मोटा माल झटक लेना और फिर उन्हें ठेंगा दिखा देना उदय सम्राट की फितरत है। इस बात का खुलासा दानापुर के ASP-1 भानुप्रताप सिंह ने किया ।

    ASP भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बीते 29 मार्च को भी एक महिला ने टॉप 10 बिल्डर माफिया उदय सम्राट के खिलाफ दानापुर के रूपसपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी थी। अपनी शिकायत में महिला ने इल्जाम लगाया कि उससे फ्लैट का एग्रीमेंट के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिये गये। न तो फ्लैट का एग्रीमेंट किया गया और न ही बिल्डर पैसे लौटा रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दानापुर ASP भानुप्रताप सिंह की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली और लोकेशन ट्रेस कर उदय सम्राट तक पहुंच गयी।

    बता दें कि लोगों को फ्लैट और जमीन दिलाने के नाम पर उनकी गाढ़ी कमाई को डकारने वाले प्रभात कुमार रंजन उर्फ उदय सम्राट ने तीन शादियां की है। मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी तीन में से एक पत्नी को छोड़ चुका है। वहीं दो पत्नी हेमंती और प्रिया के साथ रहता है। लोगों को ठगने के इस धंधे में हेमंती और प्रिया उदय का पूरा साथ देती हैं। प्रिया मिश्रा और उदय मिलकर पाटलीग्राम बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंपनी चलाते हैं। यह ऑफिस दानापुर के सुगना मोड़ के पास है। पुलिस को प्रभात कुमार रंजन की काफी दिनों से तलाश थी।

    Also Read : बाजार में रूककर खरीद रहे थे फल, उचक्कों ने उड़ा डाले 10 लाख के जेवर

    accused of fraud worth crores Top 10 builder mafia Prabhat Kumar Ranjan arrested from Ranchi बिहार का मोस्ट वांटेड कुख्यात टॉप 10 बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन उर्फ उदय सम्राट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के बेकन फैक्ट्री फिर से खड़ा करने के लिए जल्द होगा MoU : मंत्री शिल्पी
    Next Article 04 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    Latest Posts

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.