Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाजार में रूककर खरीद रहे थे फल, उचक्कों ने उड़ा डाले 10 लाख के जेवर
    जोहार ब्रेकिंग

    बाजार में रूककर खरीद रहे थे फल, उचक्कों ने उड़ा डाले 10 लाख के जेवर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सगालीम बाजार में ज्वेलर्स दुकानदार संतोष सोनी को फल खरीदना महंगा पड़ गया। बाइक में टंगे सोने-चांदी के जेवर से भरा झोला लेकर अपराधी फरार हो गए। हालांकि झोला गायब होने पर दुकानदार ने अपराधियों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। झोला में रखे मोबाइल को ट्रेस करने पर उसका लोकेशन रजवाडीह में चियांकी की ओर जाने वाली सड़क पर मिला। सदर थाना पुलिस के सहयोग से छानबीन करने पर झाड़ी से केवल मोबाइल बरामद हुआ। इस संबंध में शनिवार को संतोष सोनी के की ओर से पांकी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

    जानकारी के अनुसार सगालीम स्थित महामाया ज्वेलर्स के मालिक संतोष सोनी शुक्रवार रात दुकान बंद करके घर जाने के क्रम में सगालीम बाजार में फल लेने के लिए रूके थे। सोने-चांदी के जेवर, नगद, दुकान की चाभी, मोबाइल आदि से भरा झोला मोटरसाइकिल में टांग दी थी। दुकानदार का भतीजा वहीं पर खड़ा था। इसी क्रम में बाइक सवार अपराधी झोला लेकर फरार हो गए। फल का पैसा देकर जब संतोष सोनी लौटे तो उन्होंने बाइक में झोला टंगा नहीं देखा। भतीजा से पूछने पर बताया कि बाइक सवार झोला लेकर निकल गए। तुरंत संतोष ने उनका पीछा किया। रजवाडीह तक मोबाइल लोकेशन मिला, लेकिन इसके बाद उच्चकों का कोई अतापता नहीं चला।

    सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल ढूंढने के बाद ज्वेलर्स दुकानदार को एफआइआर दर्ज कराने की सलाह दी। ज्वेलर्स दुकानदार ने बताया कि झोला में लगभग 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, 1.20 लाख नगद और दुकान की चाभी थी।

    Also Read : राजधानी में खुजली वाला पाउडर डाल दिनदहाड़े झपट लिये तीन लाख कैश

    Also Read : भरभरा कर गिरा एमजीएम अस्पताल का हिस्सा, चार मरीज दबे

    Also Read : दिल्ली के IIIDEM में झारखंड के निर्वाचन संबंधित स्टेकहोल्डर शेयर करेंगे एक्सपेरिएंस

    He was buying fruits in the market thieves stole his jewellery worth 10 lakhs उचक्कों ने उड़ा डाले 10 लाख के जेवर बाजार में रूककर खरीद रहे थे फल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में खुजली वाला पाउडर डाल दिनदहाड़े झपट लिये तीन लाख कैश
    Next Article रांची के बेकन फैक्ट्री फिर से खड़ा करने के लिए जल्द होगा MoU : मंत्री शिल्पी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.