Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के बेकन फैक्ट्री फिर से खड़ा करने के लिए जल्द होगा MoU : मंत्री शिल्पी
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के बेकन फैक्ट्री फिर से खड़ा करने के लिए जल्द होगा MoU : मंत्री शिल्पी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 3, 2025Updated:May 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि रांची में बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए बहुत जल्द एमओयू किया जायेगा। राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र की भूमिका इस फैक्ट्री के संचालन में नॉलेज पार्टनर की होगी । बंद बेकन फैक्ट्री में जंग लग चुकी मशीनों को बदला जाएगा । तिर्की शनिवार को नेपाल हाउस में प्रेस वार्ता में बोल रही थीं। उन्होंने बताया कि 28 से 30 अप्रैल तक तेलंगाना राज्य का दौरा झारखंड राज्य के किसानों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा । मंत्री ने कहा कि झारखंड में शूकर पालन से जुड़े लोगों की संख्या काफी ज्यादा है । एक समय था जब बेकन फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मी अध्ययन के लिए डेनमार्क तक जा चुके है । आज इतिहास के पन्नों में दर्ज बेकन फैक्ट्री को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने पहल की है ।

    मंत्री ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के संदर्भ में बताया कि नेशन फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड इस दिशा में सहयोग करने को तैयार है । केंद्र सरकार ने पर्ल कल्चर को बढ़ावा देने के लिए हजारीबाग जिला को चुना है । राज्य के 100 किसानों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने की कागजी प्रक्रिया शुरू हो गई है । सीआईएफए भुनेश्वर में किसानों के साथ _ साथ मत्स्य विभाग के पदाधिकारी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा । इसका उद्देश्य मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई विधि को अपनाना और उत्पादन को बढ़ाना है । मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में मोटे अनाज के उत्पादन के लिए इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च सेंटर के मॉडल को अपनाने की जरूरत है। राज्य की गठबंधन वाली सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को तीन हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है ।

    इसका असर भी मोटे अनाज के उत्पादन में दोगुना वृद्धि के रूप में दिखने लगा है । आज इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च के द्वारा मोटे अनाज से 40 प्रोडक्ट को तैयार किया जा रहा है । झारखंड में आने वाले समय में मिलेट कैफेटेरिया बनाने की योजना है । इसके लिए भी एक एमओयू किया जाएगा।

    मंत्री ने कहा कि किसान सोचते है कि मोटे अनाज की खेती से उनको फायदा नहीं होगा , लेकिन अब ऐसा नहीं है। बाजार में मोटे अनाज की मांग लगातार बढ़ रही है । किसानों को उनके फसल का उचित मूल्य मिल सके इस ओर सरकार ध्यान दे रही है । मूल्य संवर्धन की दिशा में बहुत काम करने की जरूरत है । राज्य में मडुआ के उत्पादन में बेहतर काम हुआ है । रांची के सी पार्क से जुड़े महिला समूह को प्रशिक्षण देने की योजना है । इसके लिए इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च संस्थान को प्रस्ताव तैयार कर देने को भी कहा गया है । मोटे अनाज से जुड़े प्रोडक्ट को तैयार करने के लिए छोटे -छोटे प्रोसेसिंग यूनिट खोलने की भी योजना है। मंत्री ने कहा कि तेलंगाना राज्य में अधिकारियों का राज्य के प्रति प्रेम और समर्पण देख कर अच्छा लगा । झारखंड के अधिकारियों को भी अपने दायित्व और राज्य के प्रति उनकी जवाबदेही को समझने की जरूरत है । अपनी जिम्मेवारी का बेहतर तरीके से निर्वहन कर अधिकारी झारखंड राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते है।

    Also Read : राजधानी में खुजली वाला पाउडर डाल दिनदहाड़े झपट लिये तीन लाख कैश

    MoU will be signed very soon to revive Ranchi's bacon factory: Minister Shilpi रांची के बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए बहुत जल्द होगा एमओयू : मंत्री शिल्पी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाजार में रूककर खरीद रहे थे फल, उचक्कों ने उड़ा डाले 10 लाख के जेवर
    Next Article टॉप 10 बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन रांची से धराया, करोड़ों की ठगी का है इल्जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.