Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजधानी में खुजली वाला पाउडर डाल दिनदहाड़े झपट लिये तीन लाख कैश
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में खुजली वाला पाउडर डाल दिनदहाड़े झपट लिये तीन लाख कैश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खुजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में दिनदहाड़े एक व्यवसायी को लूट लिया गया। व्यवसायी मनोरंजन मनीष से करीब तीन लाख रुपये लूटे गये हैं। इस कारोबारी को लूटने के लिए अपराधियों ने न छुरा का इस्तेमाल किया और न ही बंदूक का। अपराधियों ने इस्तेमाल किया खुजली वाले पाउडर का। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। घटना रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास की है। पीड़ित कारोबारी मनोरंजन मनीष ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि आज यानी शनिवार को वे अपने एक दोस्त के साथ कचहरी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गये थे। एक शख्स को पेमेंट करने के वास्ते मनीष ने बैंक से तीन लाख रुपये निकाले और अपने बैग में डालकर बैंक से निकल गये। बैंक से निकलते ही उनके पूरे शरीर में खुजली होने लगी। बेतहाशा खुजली के चलते मनीष रास्ते में एक दवा दुकान में रुके और वहां से दवाई ली। इसके बाद मनीष अपने दोस्त के साथ निकल गये। इसी बीच वे लोग अरगोड़ा में रुके, तभी अचनाक एक बाइक पर सवार दो उचक्कों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गये। भुक्तभोगी मनोरंजन मनीष का कहना है कि बदमाशों ने बैंक में ही उसके शरीर पर खुजली वाला पाउडर जाल दिया होगा।

    इधर, अरगोड़ा थानेदार आलोक सिंह के अनुसार उचक्के बैंक से ही मनोरंजन मनीष का पीछा कर रहे थे। उन्हें पता था कि खुजली के चलते मनीष रास्ते में कहीं न कहीं जरूर रुकेंगे। उसी वक्त उन्हें लूट लेने की प्लानिंग थी। उचक्कों के मंसूबे पर तब पानी फिरता नजर आया जब मनीष एक दवा दुकान पर रुक गये। लेकिन बदमाशों के सितारे आज बुलंदी पर थे। मनीष दवाई लेने के बाद थोड़ी दूर चले और अरगोड़ा में फिर रुके। तभी लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। हालांकि, पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। उचक्कों का चेहरा भी फुटेज में नजर आ रहा है। उन्हें दबोचने की कोशिश की जा रही है।

    Also Read : दिल्ली के IIIDEM में झारखंड के निर्वाचन संबंधित स्टेकहोल्डर शेयर करेंगे एक्सपेरिएंस

    Three lakh cash snatched in broad daylight by sprinkling itching powder खुजली वाला पाउडर डाल दिनदहाड़े झपट लिये तीन लाख कैश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभरभरा कर गिरा एमजीएम अस्पताल का हिस्सा, चार मरीज दबे
    Next Article बाजार में रूककर खरीद रहे थे फल, उचक्कों ने उड़ा डाले 10 लाख के जेवर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.