Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : हैदराबाद में SRH और MI के बीच जबरदस्त भिड़ंत, रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने से मुंबई को बढ़त मिलने की उम्मीद!
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : हैदराबाद में SRH और MI के बीच जबरदस्त भिड़ंत, रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने से मुंबई को बढ़त मिलने की उम्मीद!

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2025Updated:April 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SRH
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांच चरम पर है और आज का मुकाबला बेहद खास होने वाला है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी. यह मुकाबला SRH के लिए टूर्नामेंट में वापसी करने का मौका है, वहीं मुंबई अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. SRH को जहां अपने पहले घरेलू मैच में जीत मिली थी, वहीं उसके बाद टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. टीम लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही है और उसे लय में लौटने के लिए हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

    दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस आत्मविश्वास से लबरेज है. टीम ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. उस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया था और अब वह फिर से टीम के इम्पैक्ट प्लेयर बनकर मैदान में उतर सकते हैं. इस जीत के साथ मुंबई के 8 अंक हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच चुकी है.

    पिच रिपोर्ट

    हैदराबाद की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों की मददगार रही है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, जिससे बड़े स्कोर बन सकते हैं. हालांकि, तेज गेंदबाजों को भी पिच से उछाल और मूवमेंट मिलती है, खासकर जब सतह थोड़ी धीमी हो. अब तक यहां 81 आईपीएल मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें 46 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.

    हेड टू हेड

    दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले हुए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 14 बार जीत दर्ज की है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को केवल 10 जीत मिली हैं. इन आंकड़ों से भी स्पष्ट है कि मुंबई का पलड़ा भारी है.

    मुंबई के लिए आज का मुकाबला न केवल अंक तालिका में ऊपर चढ़ने का अवसर है, बल्कि यह एक और मौका है अपने स्टार खिलाड़ियों को लय में बनाए रखने का. वहीं SRH अपने घरेलू दर्शकों के सामने वापसी करना चाहेगी और टूर्नामेंट में नई शुरुआत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी.

    दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में संघर्षरत

    मुंबई इंडियन्स ने अब तक 8 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. 8 अंकों के साथ वे पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर हैं और उनका नेट रन रेट +0.483 है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति और भी खराब है. 7 मैचों में महज़ 2 जीत के साथ SRH 4 अंकों पर है और -1.217 के नेट रन रेट के साथ 9वें पायदान पर खिसक गई है.

    टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी, जिसमें 4K रिजॉल्यूशन और कई भाषा विकल्पों के साथ लाइव आंकड़े भी देखे जा सकते हैं.

    संभावित प्लेइंग-11

    मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह.

    सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी.

    Also Read : पहलगाम आतंकी हमला : तीन संदेही आतंकियों का स्केच जारी

    Indian Premier League IPL IPL 2025 IPL 2025 highlights IPL 2025 news IPL live score IPL points table IPL today match IPL2025 MI vs SRH live MI vs SRH लाइव Mumbai Indians Mumbai Indians winning streak Rajiv Gandhi International Stadium Rohit Sharma SRH home match SRH vs MI SRH घरेलू मुकाबला SRH बनाम MI Sunrisers Hyderabad Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 खबरें आईपीएल 2025 हाइलाइट्स आईपीएल पॉइंट्स टेबल आईपीएल लाइव स्कोर आज का आईपीएल मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस जीत की लय राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमला : तीन संदेही आतंकियों का स्केच जारी
    Next Article तीन तलाक का सच दिखायेंगी यामी गौतम… पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.