Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»तीन तलाक का सच दिखायेंगी यामी गौतम… पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    मनोरंजन

    तीन तलाक का सच दिखायेंगी यामी गौतम… पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: बॉलीवुड एक्टर यामी गौतम और इमरान हाशमी एक नई फिल्म में साथ नजर आएंगे। दोनों की यह फिल्म शाह बानो बनाम अहमद खान केस (सुप्रीम कोर्ट 1985) पर आधारित होगी। भारत के सबसे चर्चित और विवादित फैसलों में से एक शाह बानो बेगम के जीवन पर बन रही फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा इमराना हाशमी का भी किरदार अहम होने वाला है। यह केस भारत में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को दिखाएगा।

    सूत्रों के मुताबिक मेकर्स ने इस फिल्म में यामी गौतम के पति की भूमिका निभाने के लिए इमरान हाशमी को चुना है। वह फिल्म में अहमद खान की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल भी पूरा हो चुका है। फिल्म में 1970 का समय दिखाया जाएगा और यामी गौतम मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती नजर आएंगी।

    शाह बानो की कहानी क्या थी?

    1978 में पांच बच्चों की मां 62 वर्षीय शाहबानो को उनके वकील पति मोहम्मद अहमद खान ने तीन तलाक दे दिया था। जब उन्होंने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत गुजारा भत्ता मांगा तो मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देते हुए गुजारा भत्ता देने से इनकार कर दिया। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और 1985 में कोर्ट ने फैसला सुनाया कि धारा 125 सभी भारतीय नागरिकों पर लागू होती है और तलाकशुदा महिलाओं को गुजारा भत्ता मिलना चाहिए, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। यह फैसला ऐतिहासिक था, जिसने लैंगिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष संविधान के सिद्धांतों को मजबूत किया।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम को आखिरी बार ‘धूम धाम’ और ‘आर्टिकल 370’ में देखा गया था। ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम की एक्टिंग ने लोगों को काफी प्रभावित किया था। वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म भी एक सच्ची घटना पर आधारित है और वे फिल्म में बीएसएफ ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। ‘ग्राउंड जीरो’ के बाद एक बार फिर इमरान आने वाली फिल्मों में असल जिंदगी का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि वह सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आए थे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2025 : हैदराबाद में SRH और MI के बीच जबरदस्त भिड़ंत, रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने से मुंबई को बढ़त मिलने की उम्मीद!
    Next Article तेज़ रफ्तार बाइक गिरी गड्ढे में, फिर क्या हुआ…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.