Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 9:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»तहव्वुर राना से NIA उगलवाएगी राज, आतंकी हमलों की साजिश का जल्द होगा खुलासा!
    कोर्ट की खबरें

    तहव्वुर राना से NIA उगलवाएगी राज, आतंकी हमलों की साजिश का जल्द होगा खुलासा!

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 11, 2025Updated:April 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तहव्वुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गुरुवार शाम एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई दिल्ली की विशेष एनआईए कोर्ट के आदेश के बाद की गई है।

    एनआईए ने तहव्वुर राणा को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर उतरते ही औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और फिर उसे पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है।

    एनआईए अब इस दौरान राणा से पूछताछ कर 2008 में हुए भयावह आतंकी हमलों की पूरी साजिश को बेनकाब करने की कोशिश करेगी। इन हमलों में कुल 166 लोगों की जान गई थी और 238 से अधिक लोग घायल हुए थे।

    तहव्वुर राणा का अमेरिका से प्रत्यर्पण भारत के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। यह कदम वर्षों की लगातार कोशिशों और कानूनी प्रक्रिया के बाद संभव हुआ, जिसमें राणा की ओर से प्रत्यर्पण पर रोक लगाने के लिए किए गए कई प्रयासों को अमेरिकी अदालतों ने खारिज कर दिया। इनमें अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई अर्जियां भी शामिल थीं।

    राणा को अमेरिका के लॉस एंजेलिस से एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। इस दौरान एनएसजी और एनआईए की टीमें, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे, उसके साथ मौजूद रहीं।

    भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर इस पूरे प्रत्यर्पण अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। एनआईए ने इस प्रक्रिया में अमेरिकी एफबीआई, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (USDoJ) और अन्य एजेंसियों के साथ नजदीकी समन्वय में काम किया।

    यह प्रत्यर्पण भारत की उस नीति को दर्शाता है जिसके तहत देश में आतंक फैलाने वालों को दुनिया के किसी भी कोने से पकड़कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

    Also Read : NIA को मिली तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड, देर रात आया कोर्ट का फैसला

    26/11 Mumbai attack 26/11 मुंबई हमला action against terrorism custody delhi news extradition extradition from USA IGI Airport IGI एयरपोर्ट india news India-US cooperation. Mumbai terror attack Nia NIA Court NIA custody NIA interrogation Patiala House Court Tahawwur Rana Tahawwur Rana arrested terrorism अमेरिका से प्रत्यर्पण आतंकवाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई एनआईए एनआईए कोर्ट एनआईए पूछताछ तहव्वुर राणा तहव्वुर राणा गिरफ्तार दिल्ली समाचार पटियाला हाउस कोर्ट भारत-अमेरिका सहयोग हिरासत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNIA को मिली तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड, देर रात आया कोर्ट का फैसला
    Next Article झारखंड में इतने दिनों तक गरज के साथ होगा वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025
    क्राइम

    मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.