Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में इतने दिनों तक गरज के साथ होगा वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में इतने दिनों तक गरज के साथ होगा वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की गयी है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से उधर से झारखंड की ओर नमी वाली ठंडी हवाएं चल रहीं हैं. इसकी वजह से आने वाले 4-5 दिन तक झारखंड में मौसम ऐसा ही बना रहेगा. अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं का झोंका चलेगा. कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका बनी रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने लोगों को, खासकर किसानों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है.

    झारखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 अप्रैल को झारखंड के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं तेज हवाओं का झोंका (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलेगा. गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. वहीं, झारखंड के दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं. पूर्वी भागों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट और दक्षिण-पश्चिमी, मध्य एवं उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

    12 अप्रैल को पूर्वी भागों में गरज के साथ वज्रपात की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं

    12 अप्रैल को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. वहीं, कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 12 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

    13 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    13 अप्रैल के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं का झोंका चलेगा. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

    14 अप्रैल को गढ़वा-पलामू छोड़ सभी जिलों के लिए वज्रपात की चेतावनी

    14 अप्रैल को भी स्थिति में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा है. इस दिन के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर रखा है. कहा है कि गढ़वा और पलामू जिलों को छोड़कर झारखंड के सभी 22 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगीं.

    रांची के तापमान में आयी 4 डिग्री सेंटीग्रेड की बड़ी गिरावट

    इससे पहले 10 अप्रैल को कई जिलों में हुई बारिश के बाद राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में 4 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी. राजधानी का उच्चतम तापमान घटकर 31.2 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी और यह 21.5 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

    डाल्टेनगंज में हुई सबसे अधिक 31.8 मिलीमीटर वर्षा

    मौसम विभाग ने बताया है कि डाल्टेनगंज में आज सबसे अधिक 31.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. वर्षा के बाद डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड से घटकर 38.8 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया. यहां के उच्चतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. डाल्टेनगंज के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी. यहां का न्यूनतम तापमान आज 22.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

    Also Read : GAUAHAR KHAN और जैद दरबार के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी

    Abhishek Anand advisory for farmers Bay of Bengal cold winds Hailstorm IMD Jharkhand news Jharkhand storm Jharkhand weather lightning low pressure area rainfall Ranchi weather center strong winds temperature drop Thunderstorm Weather Alert weather forecast weather update अभिषेक आनंद आईएमडी ओलावृष्टि किसानों के लिए चेतावनी गरज के साथ बारिश झारखंड तूफान झारखंड न्यूज झारखंड मौसम ठंडी हवाएं तापमान गिरावट तेज हवाएं निम्न दबाव क्षेत्र बंगाल की खाड़ी बारिश मौसम अपडेट मौसम अलर्ट मौसम पूर्वानुमान रांची मौसम केंद्र वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतहव्वुर राना से NIA उगलवाएगी राज, आतंकी हमलों की साजिश का जल्द होगा खुलासा!
    Next Article छत्तीसगढ़ के सुकमा में ACB और EOW की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी, 7 जगहों पर पड़ा छापा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.