Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नक्सलियों को गाड़ियां सप्लाई करता था कुख्यात धीरजa जालान, पुलिस ने 11 शातिर चोरों को दबोचा
    क्राइम

    नक्सलियों को गाड़ियां सप्लाई करता था कुख्यात धीरजa जालान, पुलिस ने 11 शातिर चोरों को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2025Updated:March 29, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। कुख्यात चोर धीरज जालान सहित 11 शातिर चोरों को रांची की लालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें मास्टरमाइंड धीरज जालान के अलावा हर्ष कुमार, ब्रजेश सिंह, रोहित दास, रामू सिंह, नितेश साहू, करमचंद साहू देवगन गोप, विष्णु गोप, भरत कुमार विष्णु कुमार और घुरन प्रधान शामिल हैं। कुख्यात चोर धीरज जालान के खिलाफ पुलिस फाइल में करीब 39 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर 6 बुलेट, एक पल्सर बाइक, एक स्कूटी, एक लाख 74 हजार 410 रुपये कैश, विदेशी मुद्रा, विभिन्न कंपनी के 11 पीस लैपटॉप, 39 पीस एंड्रॉइड फोन, 56 पीस की-पैड मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किये गये। राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों से बेखटके बाइक और अन्य सामान टपा देना इस गिरोह की फितरत है। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि बीते 28 मार्च को एक कांड के अनुसंधान के क्रम में CCTV फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद हर्ष कुमार नाम के एक लड़के को पुलिस ने उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना मुंह खोला और राज उगलना शुरु किया। पुलिस को दिये अपने बयान में हर्ष ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। उसने बताया कि धीरज जालान के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था। धीरज जालान का घर रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना चौक के पास है। चोरी की गयी गाड़ियों को गुमला के लड़कों की मदद से बेचा जाता था। पुलिस ने रेड मारकर धीरज जालान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर उनके घर से दो बुलेट और गुमला से चार बुलेट जब्त किया गया। धीरज जालान नक्सलियों को भी गाड़ियां सप्लाई करता था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के बाकी 9 लोगों को भी अरेस्ट कर लिया गया। वहीं, ढेर सारे चोरी के सामान जब्त कर लिये गये। सुनें क्या बोले DIG सह पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

    नक्सलियों को गाड़ी सप्लाई करने वाला धीरज जालान सहित 11 शातिर चोर धराये, रांची SSP चंदन सिन्हा क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/MPTzD5Q7l3

    — Johar Live (@joharliveonweb) March 29, 2025

    Also read:उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस तैयार

    Also read:सीएम हेमंत सोरेन से मिलने  पहुंचे गौतम अडाणी

    Also read:खूंटी के रीमिक्स फॉल में डूबने से रांची के दो सगे भाइयों की मौ’त

    Also read: से खुलने वाली इन दो ट्रेनों का समय बदला, जानें DETAILS

    Also read:अनिल टाइगर ह’त्या कांड : अपराधी की गिरफ्तारी समय का विडियो और  पुलिस की FIR में जमीन-आसमान का अंतर

    Also read: अनिल टाइगर ह’त्या कांड : अपराधी की गिरफ्तारी समय का विडियो और  पुलिस की FIR में जमीन-आसमान का अंतर

    Also read:आगामी त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किया आदेश

    Also read:आगामी त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किया आदेश

    Also read:अनिल टाइगर को दी गई अंतिम विदाई, रघुवर-सुदेश सहित कई नेता, मंत्री और कार्यकर्ता हुए शामिल

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, सैकड़ों रोजेदार हुए शामिल
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 30 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.