Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस तैयार
    जोहार ब्रेकिंग

    उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस तैयार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी के तहत शनिवार को कांके रोड स्थित रांची पुलिस लाइन में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। आने वाले 10 दिनों के भीतर तीन महत्वपूर्ण त्योहार हैं। इनमें सरहुल, ईद और रामनवमी शामिल है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों त्योहारों को देखते हुए जिले के सभी थानेदारों और ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। SSP के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में रांची पुलिस लाइन में पुलिस ने मॉक ड्रिल कर जनता को यह बताने का प्रयास किया कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    मॉक ड्रिल में उपद्रवी की भूमिका में भी पुलिस ही थी और उसपर कार्रवाई करनेवाले भी पुलिसकर्मी ही थे। उपद्रवियों की पत्थरबाजी से लेकर उनपर अश्रु गैस के गोले, हवाई फायरिंग, पानी की बौछार, लाठीचार्ज से लेकर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई ने यह जताया गया कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को यह भी बताया गया कि अगर स्थिति बिगड़ती है और उसमें लोग घायल होते हैं तो उन्हें कैसे तुरंत अस्पताल भेजा जाए। एंबुलेंस को कैसे भीड़ से निकालकर अस्पताल भेजा जाए। इस दौरान पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने, पानी की बौछार आदि को लेकर अभ्यास किया। काल्पनिक स्थिति पैदा कर उससे निपटने का भी अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा क्षेत्र हुड़दंगियों के कब्जे में है और पुलिस इससे निपटने की कोशिश कर रही है। पुलिस के जवानों ने प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को आत्मसात करते हुए अपने अनुभव का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आम लोग भी मॉकड्रिल का हिस्सा बने हुए थे।

    सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सुरक्षा को लेकर रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल के जरिये पुलिस ने आसामाजिक तत्वों निपटने का अभ्यास किया। अगर किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 20 हजार करोड़ सरेंडर करना पड़ा : बाबूलाल

    Ranchi police is ready to deal with miscreants उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस तैयार पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमामा घर जा रही नाबालिग लड़की इस हाल में मिली
    Next Article UP में इस विभाग की ईंद की छुट्टी कैंसिल,जानें क्या है वजह… 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा की 8 स्थायी समितियों में टीएमसी को एक भी अध्यक्ष पद नहीं, सागरिका घोष बोलीं- संसद बना रहा ‘वन पर्सन, वन पार्टी शो’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.