Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 1:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, सैकड़ों रोजेदार हुए शामिल
    जामताड़ा

    जामताड़ा में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, सैकड़ों रोजेदार हुए शामिल

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा :जामताड़ा शहर के नामुपाड़ा में एक भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन समाज सेवी सह नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय सचिव हाफिज एहतशामूल मिर्जा की ओर से किया गया। इस मौके पर सभी रोजेदारों ने दुआ की। दावत-ए-इफ्तार के दौरान पहले एक विशेष दुआ कराई गईं।

    इस मौके पर मौलाना इरशाद ने इस आयोजन को एक सामूहिक भाईचारे का प्रतीक बताया और सभी रोजेदारों को रमज़ान के महत्व पर रोशनी डाली। इस मौके पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इफ्तार के बाद सभी रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की। आयोजन में शिरकत करने वाले लोगों ने इसे एक शानदार अनुभव बताया और समाजसेवी एहतशामूल मिर्जा की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रमज़ान के पाक महीने के संदेश को आत्मसात करने और आपसी एकता व सौहार्द को बढ़ावा देने की अपील की। दावत-ए-इफ्तार के दौरान उपस्थित सभी रोजेदारों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें इफ्तारी का इंतजाम बेहद खास और सुसज्जित था।

    इफ्तार में मौजूद लोगों ने न केवल सामूहिक दुआ की, बल्कि रमज़ान के इस पवित्र माह की बुनियादी सीख, जैसे दानशीलता, धैर्य और इंसानियत की भावना को अपनाने का संकल्प भी लिया। इस आयोजन ने एक बार फिर दिखाया कि कैसे रमज़ान का महीना लोगों को आपसी मोहब्बत और एकता के धागे में पिरोता है। मौके पर मुफ्ती मोहम्मद सिद्दीक मुफ्ती फजलुर रहमान मौलाना मुश्तक मौलाना इरशाद मौलाना अजीमुद्दीन मौलाना सद्दाम फारूक अंसारी जलालुद्दीन अंसारी सनाउल अंसारी सहित काफी संख्या में रोजेदार मौजूद थे।

    Also read:जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार…

    Also read:जामताड़ा सेंट्रल जेल का DC, SP ने किया औचक निरीक्षण

    Also read: जामताड़ा के लोगों ने इस संगठन के संयुक्त प्रयास से किया स्वैच्छिक रक्तदान

    Also read:जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का किया भंडाफोड़, चार शातिर धराये

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्री श्री काली मंदिर ट्रस्ट और मिशन अस्पताल का ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की अनूठी पहल
    Next Article नक्सलियों को गाड़ियां सप्लाई करता था कुख्यात धीरजa जालान, पुलिस ने 11 शातिर चोरों को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.