Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दुनियाभर में निर्यात होगा ‘मेड इन बिहार’ लोकोमोटिव : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
    ट्रेंडिंग

    दुनियाभर में निर्यात होगा ‘मेड इन बिहार’ लोकोमोटिव : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने कहा कि बिहार के मढ़ौरा स्थित रेल कारखाने में तैयार होने वाले लोकोमोटिव (इंजन) का निर्यात बहुत जल्द शुरू हो जाएगा. यह ऐतिहासिक कदम भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है, क्योंकि अब ‘मेड इन बिहार’ लोकोमोटिव दुनियाभर में निर्यात किए जाएंगे. मंत्री वैष्णव ने बताया कि बिहार के सारण जिले स्थित मढ़ौरा में इस फैक्ट्री में लगभग 100 लोकोमोटिव तैयार किए जा चुके हैं, जिनका निर्यात जल्द ही विभिन्न देशों में किया जाएगा. इस फैक्ट्री का सपना पहले रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने देखा था, लेकिन 2014 से इस पर काम शुरू हुआ और अब यह प्रोजेक्ट वास्तविकता में बदलने वाला है.

    मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे ने यात्री और माल यातायात दोनों में वृद्धि की है. उन्होंने रेलवे के माल ढुलाई विभाग की सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि रेलवे अपनी माल ढुलाई से राजस्व अर्जित करता है और यात्री किराए में सब्सिडी प्रदान करता है. वैष्णव ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे की वास्तविक लागत प्रति किलोमीटर 1.38 रुपये है, जबकि यात्री किराए में केवल 72 पैसे ही लिए जाते हैं. उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भारत में 350 किलोमीटर की यात्रा का सामान्य श्रेणी का किराया 121 रुपये है, जबकि पाकिस्तान में यह 400 रुपये और श्रीलंका में 413 रुपये है.

    Also Read : झारखंड में 23-25 तक बंद रहेंगे बैंक, राष्ट्र व्यापी हड़ताल का ऐलान

    Also Read : पेड़ पर लटकी मिली मां-बेटी की बॉडी, इलाके में हड़कंप

    Ashwini Vaishnaw Bihar bihar government export Historic Step India Lalu Prasad Yadav Locomotive Locomotive Export Made in Bihar Madhura Rail Factory Rail Minister Rail Project Rajya Sabha Saran district अश्विनी वैष्णव ऐतिहासिक कदम निर्यात बिहार बिहार सरकार भारत मढ़ौरा मेड इन बिहार राज्यसभा रेल कारखाना रेल परियोजना रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव लोकोमोटिव लोकोमोटिव निर्यात सारण जिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 23-25 तक बंद रहेंगे बैंक, राष्ट्र व्यापी हड़ताल का ऐलान
    Next Article नामकुम की घटना चिंताजनक, रोष में है यादव समाज : कैलाश यादव

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.