Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नामकुम की घटना चिंताजनक, रोष में है यादव समाज : कैलाश यादव
    झारखंड

    नामकुम की घटना चिंताजनक, रोष में है यादव समाज : कैलाश यादव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजद नेता समूह एवं यादव समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नामकुम खटाल जाकर वहां के लोगों से मुलाकात कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया. मुलाकात के दौरान वार्ता में खटाल के यादव परिवार के तमाम लोगों ने प्रशासन के रवैया पर रोष व्यक्त किया. उनलोगों ने बताया कि जोरार बस्ती के रंजीत बड़ाइक ने सैकड़ों लोगों को लेकर कुछ बात करने की बात कह कर खटाल में घुस गया और ताबड़तोड़ पत्थरबाजी करने लगा जिस कारण वहां के स्थानीय लोगों का माथा फट गया उसके बाद काफी तनाव बढ़ गया और उस दौरान दोनों तरफ से माहौल बिगड़ा.

    लोगों ने बताया कि एक सुनियोजित तरीके से जोरार बस्ती के रंजीत बड़ाइक ने सैकड़ों लोगों को उसका कर लाए और बगैर कुछ सोचे समझे पत्थरबाजी कर अनेकों लोगों को घायल कर दिया उस दौरान खाटाल वासियों ने भी अपनी अस्मिता बचाने ले लिए लाथपाई कर जान बचाने की कोशिश किया उसके बाद कई लोग घायल हुए .

    नामकुम खटाल कर्मी परिवारों ने प्रतिनिधियों को बताया कि बताया कि बेहद निर्ममता से महिलाओं का साड़ी बेटियों का दुपट्टा खींच कर नग्न अवस्था में करने का कोशिश किया जिस दौरान महिलाओं को काफी चोट आई.
    नामकुम थाना प्रभारी ने वहां लगे सीसीटीवी को उखाड़ कर सबूत मिटाने का कोशिश किया है लेकिन प्रशासन का सभी हरकत सामने आया है.

    लोगों ने कहा कि खटाल में आकर नामकुम थाना प्रभारी और डीएसपी ने पुलिस समूह के साथ बेरहमी से उपस्थित सभी लोगों पर मारपीट किए और महिलाओं का बाल खींच कर ले जाने लगे और एकतरफा कारवाई के तहत जोरार बस्ती वाले की ओर से प्राथमिकी दर्ज किया.
    घटनाक्रम की सूचना देने गए खटाल परिवार की ओर से नामकुम थाना में शिकायत दर्ज कराने गए लोगों को धमकी देकर भगाया गया और कुछ लोगों को वहीं गिरफ्तार कर लिया गया.

    सारी बात सुनने के बाद राजद महासचिव कैलाश यादव एवं यादव समाज के तमाम प्रतिनिधियों ने कहा कि मारपीट होना काफी चिंताजनक बात है, सामाजिक समरसता बनाना प्रशासन का दायित्व बनता है नामकुम थाना को दोनों पक्षों का शिकायत पत्र स्वीकार्य कर प्राथमिकी दर्ज करना चाहिए न कि सिर्फ एक पक्ष की बातों पर प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए. हम सभी प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मांग करते हैं कि अविलंब खटाल परिवार की ओर से पीड़ित लोगों का शिकायत दर्ज करें और एकतरफा कारवाई न करे और शांति माहौल बनाए रखने में पूर्ण सहायता करे और दोनों पक्षों के साथ न्याय करें.

    मौके पर नामकुम खटाल में विशेष रूप से राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव श्रमिक सेल के अध्यक्ष सुधीर गोप नामकुम दुर्गा मंदिर अध्यक्ष मनीष राय ,कोकर दुग्ध व्यवसाई संघ के अध्यक्ष दीपक यादव शिक्षाविद बिजेंद्र यादव, समाजसेवी शिवजनम यादव, सुनील यादव ,अमरजीत यादव ,महेंद्र यादव ,बबलू यादव सहित सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंच कर वार्ता किया और ताजा हालातों का जायजा लिया.

    Also Read : झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, वज्रपात का अलर्ट

    administration's attitude atmosphere worsens delegation ground reality incident jharkhand Jorar Basti Khatal local people meeting Monday Namkum Khatal Ranjit Badaik RJD leader group stone pelting Tension Yadav community Yadav family खटाल घटना जोरार बस्ती झारखंड तनाव नामकुम खटाल पत्थरबाजी प्रतिनिधिमंडल प्रशासन का रवैया माहौल बिगड़ना मुलाकात यादव परिवार यादव समाज रंजीत बड़ाइक राजद नेता समूह वस्तु स्थिति सोमवार स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुनियाभर में निर्यात होगा ‘मेड इन बिहार’ लोकोमोटिव : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
    Next Article पूर्णिया पुलिस ने ‘मैडम दीया’ को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.