Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में 23-25 तक बंद रहेंगे बैंक, राष्ट्र व्यापी हड़ताल का ऐलान
    झारखंड

    झारखंड में 23-25 तक बंद रहेंगे बैंक, राष्ट्र व्यापी हड़ताल का ऐलान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    UFBU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च की आधी रात तक राष्ट्र व्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. 22 मार्च को बैंकों में तीसरे शनिवार का अवकाश और 23 मार्च को रविवार की सार्वजनिक छुट्टी है. इस तरह अगले सप्ताह कुल 4 दिन बैंकों में कोई भी कामकाज नहीं होगा.

    8 लाख से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है यूएफबीयू

    UFBU में बैकों की 9 यूनियनें शामिल हैं, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र, विदेशी, सहकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लगभग 8 लाख से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करती हैं.

    5 दिन की कार्यप्रणाली जैसे मुद्दों पर हड़ताल

    यूनियनों ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और बीमा कंपनियों की तर्ज पर सप्ताह में 5 दिन की कार्य प्रणाली लागू होने जैसे मुद्दों पर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.

    जेनरल सेक्रेटरी रूपम रॉय ने कहा कि सरकार और प्रबंधन हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहा. इसकी वजह से यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. जनता से इस आंदोलन के समर्थन की अपील व और असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं.

    वहीं AIBOC के स्टेट सेक्रेटरी प्रकाश उरांव ने बताया कि यह हड़ताल नौकरियों में बढ़ोतरी, बैंकिंग क्षेत्र में सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, अस्थायी कर्मियों को नियमित करने सहित अन्य मुद्दों पर हो रही है. ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ( अरेबिया) ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है.

    बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज ऑर्गेनाइजेशन ने किया प्रदर्शन

    कंफेडरेशन ऑफ बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज ऑर्गेनाइजेशन (सीबीपीआरओ) ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को राजधानी में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. जुलूस शहीद चौक से आंचलिक कार्यालय स्टेट बैंक कचहरी पहुंचा. यहां पर एक सभा हुई. इस दौरान पेंशन पुनरीक्षण, स्पेशल अलायंस पर सेवानिवृत्ति का लाभ, महंगाई भत्ता में एकरूपता सहित अन्य मांग की गयी. प्रदर्शन में 350 की संख्या में सदस्य शामिल हुए. नेतृत्व नीलमणि, देवाशीष सेनगुप्ता, लक्ष्मण गिरी, एसके पाठक, जीके सिन्हा, सुनील सिन्हा, रामबली राम, सुदीप मजूमदार ने किया.

    Also Read : झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, वज्रपात का अलर्ट

    23 मार्च 25 मार्च bank closures Bank Employees Bank Holiday bank services bank strike bank unions India March 2025 March 23 March 25 nationwide no operations public holiday strike information third Saturday UFBU United Forum of Bank Unions कार्यकाज नहीं तीसरा शनिवार बैंक कर्मचारी बैंक यूनियंस बैंक सेवाएं बैंक हड़ताल बैंकों में अवकाश भारत मार्च 2025 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस राष्ट्र व्यापी सार्वजनिक छुट्टी हड़ताल की जानकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेड़ पर लटकी मिली मां-बेटी की बॉडी, इलाके में हड़कंप
    Next Article दुनियाभर में निर्यात होगा ‘मेड इन बिहार’ लोकोमोटिव : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.