Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हाइवा की चपेट में आकर दो युवकों की मौ’त, परिजनों का विरोध
    क्राइम

    हाइवा की चपेट में आकर दो युवकों की मौ’त, परिजनों का विरोध

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी के सटे बाढ़ इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के NH 30A पर बेढ़ना गांव के पास हुई, जब एक हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. हादसे में रोहित यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेतहर रूप से जख्मी नसीब रजक को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.

    मृतक दोनों युवक नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के ताजनीपुर गांव के रहने वाले थे. वे बाइक से उमानाथ मंदिर में गंगा स्नान करने जा रहे थे. स्थानीय लोगों के बताया कि हाइवे पर मोड़ इतना खतरनाक है कि दूसरी दिशा से आ रही गाड़ियां साफ-साफ दिखाई नहीं देतीं, जिससे इस प्रकार के हादसे होने की संभावना रहती है.

    घटना के प्रत्यक्षदर्शी दयानंद शर्मा ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे, जब अचानक तेज आवाज आई और फिर मोटरसाइकिल के सड़क पर घसीटने की आवाज सुनाई दी. हाइवा चालक घटना के बाद धीमी गति से चला और फिर तेजी से भाग गया. स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक चालक फरार हो चुका था.

    मृतक रोहित के भतीजे राजू कुमार ने आरोप लगाया कि NTPC से फ्लाई ऐश ले जाने वाले हाइवा अक्सर ओवरलोड होते हैं और तेज गति से चलते हैं. प्रशासन द्वारा इन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती रहती हैं. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने गुलाब बाग चौक के पास NH-31 को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी चालक की तलाश जारी है.

    Also Read : राज्य के इन जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना… जानें कहां

    accident investigation Badh Bih Bihar news Bind police station eyewitness family protest highway safety Hiyawa local anger motorcycle accident Nalanda Nasib Rajak NH 30A NTPC overloading patna police search Road Accident Rohit Yadav Tajnipur village Traffic Jam Two Deaths Umnath temple उमानाथ मंदिर एनएच 30ए एनटीपीसी ओवरलोडिंग ताजनीपुर गांव दुर्घटना जांच दो मौतें नसीब रजक नालंदा पटना परिवार का विरोध पुलिस की तलाश प्रत्यक्षदर्शी बाढ़ बिंद थाना बिहार बिहार समाचार मोटरसाइकिल दुर्घटना यातायात जाम रोहित यादव सड़क हादसा स्थानीय गुस्सा हाइवा हाईवे सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के इन जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना… जानें कहां
    Next Article बोकारो DC आवास में लाखों की चोरी, पुलिस प्रशासन की उड़ी नींद

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.