Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 7:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»बिहार में क्रिकेट स्टेडियम की तैयारी जोरों पर, जानें कब तक पूरा होगा स्टेडियम
    खेल

    बिहार में क्रिकेट स्टेडियम की तैयारी जोरों पर, जानें कब तक पूरा होगा स्टेडियम

    Kajal KumariBy Kajal KumariJanuary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार: बिहार सरकार खेलों के क्षेत्र में सुधार के लिए तत्पर हैं, और राज्य में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का काम तेज़ी से चल रहा हैं. नवंबर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की सफल मेज़बानी के बाद, राज्य सरकार अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पारा गेम्स-2025 की तैयारी में जुटी हैं. इस कड़ी में, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने हाल ही में समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने राजगीर में बन रहे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम जून 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया.

    कुमार रवि ने बैठक के दौरान बताया कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पारा गेम्स का आयोजन होने जा रहा हैं, और इन आयोजनों के लिए राज्य में विभिन्न खेल परिसरों का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया जा रहा हैं. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजगीर खेल परिसर और कल्याण बिगहा शूटिंग रेंज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं.

    बिहार का पहला क्रिकेट स्टेडियम होगा जून 2025 तक तैयार

    राजगीर के इस निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का लगभग 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका हैं और जून 2025 तक इसके पूरा होने की उम्मीद हैं. एक बार यह स्टेडियम तैयार हो जाने के बाद, बिहार के खेल क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस स्टेडियम में चार गेट बनाए गए हैं—एक गेट खिलाड़ियों, एक VIP के लिए और दो गेट आम जनता के लिए.

    350 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय स्टेडियम

    यह स्टेडियम 1 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता से सुसज्जित होगा, और इसमें वाहनों के लिए पार्किंग, टॉयलेट और पीने के पानी की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 350 करोड़ की राशि जारी कर दी हैं. इस स्टेडियम के निर्माण में विशेष प्रकार की घास का उपयोग किया जा रहा हैं, जो बंगाल से मंगवायी गयी हैं, ताकि यह क्रिकेट खेल के लिए पूरी तरह उपयुक्त हो.

    खेलों के लिए बिहार तैयार

    बिहार में चल रही इस विकास प्रक्रिया से यह साफ हैं कि राज्य सरकार खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं, और 2025 में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पारा गेम्स के आयोजन के लिए राज्य पूरी तरह तैयार हैं.

    Also Read: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की गई जान, एक गंभीर रूप से घायल

    2025 350 crore budget 350 करोड़ का बजट bihar government Bihar news Bihar sports cricket stadium international sports complex June 2025 Khelo India Kumar Ravi Para Games Pataliputra Sports Complex Rajgir Renovation sports development sports events sports facilities sports infrastructure stadium construction stadium progress अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर कुमार रवि क्रिकेट स्टेडियम खेल आयोजन खेल इंफ्रास्ट्रक्चर खेल विकास खेल सुविधाएँ खेलो इंडिया जून 2025 नवीनीकरण पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पारा गेम्स बिहार बिहार खेल बिहार समाचार बिहार सरकार राजगीर स्टेडियम निर्माण स्टेडियम प्रगतिBihar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेंशनधारकों के लिए नई सुविधा, अब किसी भी बैंक से निकाले जा सकेंगे पेंशन पैसे
    Next Article हेमंत सोरेन ने खरसावां शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नियुक्ति

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, मंत्री और पूर्व MLC के बीच मारपीट

    September 13, 2025
    बिहार

    बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे गया, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु

    September 13, 2025
    खेल

    भारत-पाक एशिया कप मैच पर बवाल : विपक्ष की रद्द करने की मांग, सरकार बोली- खेलना जरूरी

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    September 13, 2025

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.