Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रिम्स प्रबंधन कर रहा अनहोनी का इंतजार, कैंपस में मनचले कर रहे तांडव
    क्राइम

    रिम्स प्रबंधन कर रहा अनहोनी का इंतजार, कैंपस में मनचले कर रहे तांडव

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में छेड़खानी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन कभी डॉक्टर तो कभी क्वार्टर में काम करने वाली मेड के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं. इसके बावजूद रिम्स प्रबंधन घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या प्रबंधन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. बता दें कि जूनियर डॉक्टरों ने कैंपस में पहले ही सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. वहीं, होमगार्ड्स को हटाने की भी मांग प्रबंधन के सामने रखी है.

    मेड को झाड़ियों में खींचने का प्रयास

    डॉक्टर्स कालोनी में क्वार्टर नंबर 64 के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक घरेलू सहायिका के साथ छेड़खानी की गई है. सहायिका एक चिकित्सक के आवास पर कार्य करने सुबह 7.30 बजे जा रही थी. जब उसे क्वार्टर 64 के पास एक अज्ञात व्यक्ति गलत इरादे से जबरदस्ती झाड़ियों में खींचने की कोशिश करने लगा. हालांकि, उसके शोर मचाने पर वह वहां से भाग निकला.

    लिफ्ट में जूनियर रेजीडेंट के साथ छेड़खानी

    रिम्स में 8 सितंबर को जूनियर रेजीडेंट नॉन एकेडमिक के साथ लिफ्ट में छेड़खानी की घटना सामने आई थी. आरोपी को तत्काल पकड़कर रिम्स के कंट्रोल रूम को सौंप दिया गया. वहीं कंट्रोल रूम से बरियातू थाना भेज दिया गया. हालांकि, रिम्स की ओर से इंस्टीट्यूशनल एफआईआर करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि कड़ी सुरक्षा के दावों के बावजूद इस तरह की घटनाएं रिम्स में घट रही हैं. जूनियर डॉक्टरों ने सिक्योरिटी में तैनात होम गार्ड्स को हटाने की मांग की है.

    प्रबंधन झाड़ रहा पल्ला

    रिम्स अस्पताल और आवासीय परिसर में लगातार अतिक्रमण और अनाधिकृत प्रवेश के कारण डॉक्टर कॉलोनी में अप्रिय घटना घटी है. प्रबंधन का कहना है कि डॉक्टर कॉलोनी में आए दिन बढ़ते अतिक्रमण के बीच अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश भी बढ़ गया है. जिला व पुलिस प्रशासन को कई बार इस संबंध में सूचित किया गया है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. कोई कार्रवाई नहीं होने पर अपराधियों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है और आज की घटना इसका सबूत है. डॉक्टर्स कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर्स और उनके परिजनों में इस घटना को लेकर रोष और डर है. कइयों का कहना है कि इस माहौल में रहना मुश्किल होता जा रहा है.

    arbitrariness of miscreants in RIMS Johar Live Johar live update molestation in RIMS Ranchi Ranchi Update News Rims RIMS management RIMS management is ignoring RIMS Ranchi RIMS Ranchi latest news RIMS Ranchi update news जोहार लाइव जोहार लाइव अपडेट रांची अपडेट न्यूज रिम्स रिम्स प्रबंधन रिम्स प्रबंधन कर रहा अनदेखी रिम्स में मनचलों की मनमानी रिम्स रांची रिम्स रांची अपडेट न्यूज रिम्स रांची में छेड़खानी रिम्स रांची लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUGC NET परीक्षा की आंसर की जारी, आपत्तियां दर्ज करने का मौका कल तक
    Next Article मंत्री इरफान अंसारी को हाईकोर्ट से झटका, पॉक्सो एक्ट के मामले में चलेगा ट्रायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.