Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»दरभंगा में बोले पीएम मोदी : देश में दो शहजादे, दोनों के रिपोर्ट कार्ड में घोटाला व बेलगाम कानून-व्यवस्था के सिवाय कुछ नहीं
    ट्रेंडिंग

    दरभंगा में बोले पीएम मोदी : देश में दो शहजादे, दोनों के रिपोर्ट कार्ड में घोटाला व बेलगाम कानून-व्यवस्था के सिवाय कुछ नहीं

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दरभंगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दरभंगा के राज मैदान में बीजेपी प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने अपने भाषण में राम मंदिर निर्माण की बधाई देते हुए कहा कि 500 साल का इंतजार खत्म हुआ. जब अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा हो रही थी तो मैंने कहा था कि अब भारत आने वाले 1000 वर्षों का भविष्य लिखेगा.

    विपक्ष पर बोला हमला

    पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जैसे दिल्ली में शहजादा है, वैसे ही पटना में भी शहजादा है. एक राजकुमार ने पूरे देश को अपनी जागिर माना है और दूसरे राजकुमार ने बचपन से ही पूरे बिहार को अपनी जागिर माना है. इन दोनों युवराजों का रिपोर्ट कार्ड एक जैसा है. उनके रिपोर्ट कार्ड में घोटालों और बेलगाम कानून व्यवस्था के अलावा कुछ नहीं है.

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज भारत फिर अपनी सभी बेड़ियां तोड़ कर खड़ा हो गया है. विश्व में भारत की साख नई ऊंचाई पर है. भारत चांद पर पहुंच गया है, जहां आज तक कोई नहीं पहुंच सका. 10 साल पहले हम दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे, लेकिन सिर्फ 10 साल में हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं.

    इसे भी पढ़ें: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव के साथ मैथन ओपी में किया हंगामा

     

    Bihar City News Current News Daily News Darbhanga Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर दरभंगा न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाकूबाजी में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव के साथ मैथन ओपी में किया हंगामा
    Next Article सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरे दो रिश्तेदार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    रांची : RSS मुख्यालय बम हमला अपडेट; कहां तक पहुंचा जांच का दायरा?

    June 22, 2026

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.