Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»यात्रीगण कृपया ध्यान दें! प्लेन की तरह अब ट्रेन में भी इतने किलो ही ले सकेंगे सामान, नहीं तो देने होंगे पैसे
    ट्रेंडिंग

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें! प्लेन की तरह अब ट्रेन में भी इतने किलो ही ले सकेंगे सामान, नहीं तो देने होंगे पैसे

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खास खबर है. ट्रेन से यात्रा करने वाले लोग अक्सर अपने साथ भारी सामान लेकर चलते हैं. लेकिन अब रेलवे ने प्लेन के तर्ज पर तय सीमा के अंदर ही सामान ले जाने का नियम बनाया है. इसके लिए रेलवे ने किस कोच में कितने किलो सामान ले जाया जा सकता है इसकी जानकारी दी है. अगर कोई तय सीमा को पार करता है तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है.

    जानें एसी से लेकर स्लीपर तक कितना किलो तक ले जा सकते है सामान

    रेलवे के नियमों के मुताबिक, यात्री एसी फर्स्ट क्लास में 70 किलो तक, जबकि एसी 2 टियर में 50 किलो तक वजन का सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं. इसके अलावा आप एसी 3 टियर या चेयर कार में 40 किलो तक का सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं. स्लीपर क्लास की बात करें तो यात्री अपने टिकट के साथ 40 किलो तक वजन ले जा सकते हैं. द्वितीय श्रेणी में यह सीमा 35 किलोग्राम है.

    भारतीय रेलवे के अनुसार, 100 सेमी x 60 सेमी x 25 सेमी (लंबाई x चौड़ाई x ऊंचाई) के बाहरी माप वाले ट्रंक, सूटकेस और बक्से को यात्री डिब्बों में सामान के रूप में ले जाने की अनुमति है. यदि ट्रंक, सूटकेस और बक्से की माप निर्धारित सीमा से अधिक है तो ऐसी वस्तुओं को बुक किया जाना चाहिए और ब्रेक वैन में परिवहन किया जाना चाहिए, न कि यात्री डिब्बे में.

    इन वस्तुओं पर लगा है बैन

    इसके अतिरिक्त, एसी-3 टायर और एसी चेयर कार डिब्बे में ले जाने योग्य ट्रंक/सूटकेस का अधिकतम आकार 55 सेमी x 45 सेमी x 22.5 सेमी होना चाहिए. वहीं, यात्रियों के ट्रेन में कई चीजें ले जाने पर भी रोक है. इसमें रसायन, पटाखे, गैस सिलेंडर, एसिड, ग्रीस, चमड़ा आदि शामिल हैं. यदि कोई यात्री इन प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ यात्रा करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ धारा 164 के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

    इसे भी पढ़ें: आम चुनाव के बाद महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात करना, 17 फीसदी तक बढ़ सकती है मोबाइल रिचार्ज की कीमत

     

    City News Current News Daily News Indian Railways Johar Live Latest news Local News Luggage Main News News Headline Today's News train आज की खबर इंडियन रेलवे करंट न्यूज जोहार लाइव ट्रेन डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लगेज लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबसपा ने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट
    Next Article फ्लाइट में पी रहा था सिगरेट, युवक को किया गया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.