Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»फ्लाइट में पी रहा था सिगरेट, युवक को किया गया गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    फ्लाइट में पी रहा था सिगरेट, युवक को किया गया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    FILE PHOTO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सूरत : पश्चिम बंगाल से एक व्यक्ति फ्लाइट से सूरत जा रहा था. वह दिल्ली-सूरत एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बैठा था. वह फ्लाइट के टॉयलेट में बैठकर सिगरेट पी रहा था. धुआं निकलता देख उसे पकड़ लिया गया. बाद में उसे सूरत पुलिस को सौंप दिया गया.

    दरअसल, दिल्ली-सूरत एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीते हुए एक शख्स को पकड़ा गया है. 23 साल का आरोपी पश्चिम बंगाल में रहता है. आरोपी कौस्तव सत्यजीत बिस्वास, जो सूरत से बेंगलुरु के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट में सवार होने वाला था, को डुमास पुलिस ने बुधवार रात सूरत में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि विश्वास बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था.

    पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से उड़ान भरने के बाद विश्वास ने सिगरेट पीने के लिए खुद को प्लेन के टॉयलेट में बंद कर लिया. उन्होंने कहा, ”(दिल्ली-सूरत) उड़ान रात 9:45 बजे सूरत हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आधी रात के आसपास हमें इस बाबत शिकायत मिली.”

    ये धाराएं लगाई गई

    एयर इंडिया एक्सप्रेस के सुरक्षा पर्यवेक्षक श्याम कंसारा की शिकायत के आधार पर विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उसके खिलाफ आईपीसी 336 और एयरक्राफ्ट एक्ट, 1934 की धारा 10 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. विश्वास के पास से सिगरेट का एक पैकेट भी जब्त किया गया, जो किसी भी उड़ान में प्रतिबंधित है.

    खुद को प्लेन के टॉयलेट में बंद कर लिया

    मामले की जानकारी के मुताबिक, जब फ्लाइट हवा में थी तो एक यात्री ने क्रू मेंबर से शिकायत की कि प्लेन के टॉयलेट के अंदर मौजूद एक यात्री ने दरवाजा नहीं खोल रहा है. क्रू मेंबर्स ने टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया और उस आदमी को बाहर आने के लिए कहा. दरवाज़ा खुलते ही विश्वास सिगरेट के धुएँ से भरे टॉयलेट से बाहर आया.

    क्रू मेंबर्स ने विश्वास से पूछा कि क्या वह टॉयलेट के अंदर धूम्रपान कर रहा है, तो उसने सिर हिलाया. इसके बाद क्रू मेंबर ने पायलट निर्भयकुमार मिश्रा को विश्वास के सीट नंबर से घटना की जानकारी दी.

    फ्लाइट के उतरने के बाद पायलट ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के सुरक्षाकर्मियों को सूचित किया, जो यात्री के साथ टर्मिनल तक पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने बताया कि विश्वास पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के खंतुरा गोबरडांगा गांव का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में काम करता है.

    ये भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! प्लेन की तरह अब ट्रेन में भी इतने किलो ही ले सकेंगे सामान, नहीं तो देने होंगे पैसे

    Air India Country johar live news plane smoking Toilet Trending News एयर इंडिया जोहार लाइव न्यूज़ टॉयलेट ट्रेंडिंग खबर देश धूम्रपान विमान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयात्रीगण कृपया ध्यान दें! प्लेन की तरह अब ट्रेन में भी इतने किलो ही ले सकेंगे सामान, नहीं तो देने होंगे पैसे
    Next Article जमीन के लिए बेटे-बहू ने मां को मार डाला : चारपाई पर लेटी थी, धारदार चाकू से काट दी गर्दन, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.