Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»भूकंप से कांपी ताइवान की धरती : दर्जनों इमारतें तबाह, 7.7 रही तीव्रता, जापान-फिलीपींस में भी सुनामी की चेतावनी
    ट्रेंडिंग

    भूकंप से कांपी ताइवान की धरती : दर्जनों इमारतें तबाह, 7.7 रही तीव्रता, जापान-फिलीपींस में भी सुनामी की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2024Updated:April 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ताइवान : ताइवान की राजधानी ताइवे में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. बुधवार (3 अप्रैल) की सुबह आयी 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण देश में कई इमारतें जमीदोज हो गई. भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई. ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बुधवार को बताया कि द्वीप के पूर्वी तट पर 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं. ताइवान में भूकंप इतना तेज आया कि दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.

    #WATCH | A very shallow earthquake with a preliminary magnitude of 7.5 struck in the ocean near Taiwan. Japan has issued an evacuation advisory for the coastal areas of the southern prefecture of Okinawa after the earthquake triggered a tsunami warning. Tsunami waves of up to 3… pic.twitter.com/2Q1gd0lBaD

    — ANI (@ANI) April 3, 2024

    यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.4 थी, जिसका केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से 18 किलोमीटर दक्षिण में 34.8 किलोमीटर की गहराई पर था.

    जबकि जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.7 थी. ताइपे के भूकंप विज्ञान अधिकारी ने कहा कि ताइवान में यह भूकंप “25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली” है.

    #WATCH | An earthquake with a magnitude of 7.2 hit Taipei, the capital of Taiwan.

    Visuals from Beibin Street, Hualien City, Hualien County, eastern Taiwan.

    (Source: Focus Taiwan) pic.twitter.com/G8CaqLIgXf

    — ANI (@ANI) April 3, 2024

     भूकंप आने के बाद एकाएक बड़ी-छोड़ी इमारतें हिलने लगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खतरनाक भूकंप का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देश के अलग-अलग शहरों से डरा देने वाली तस्वीरें सामेन आई है. कहीं, इमारतें गिरी नजर आ रही है तो कहीं भूकंप के झटके से वह टेढ़ी हो गई है. हल्की आबादी वाले हुआलिएन में एक पांच मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, इसकी पहली मंजिल ढह गई और बाकी 45 डिग्री के कोण पर झुक गई. राजधानी ताइपे में, पुरानी इमारतों और कुछ नए कार्यालय परिसरों से टाइलें गिर गईं.

    इसे भी पढ़ें: मनमोहन सिंह राज्यसभा से रिटायर, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- वह हीरो बने रहेंगे

    इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद, सुबह सर्चिंग में जवानों को मिले तीन और शव

    7.7 Magnitude 7.7 रही तीव्रता City News Current News Daily News Earthquake Japan-Philippines Johar Live Latest news Local News Main News News Headline taiwan Today's News Tsunami आज की खबर करंट न्यूज जापान-फिलीपींस जोहार लाइव डेली न्यूज ताइवान ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भूकंप मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुनामी स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली HC में सुनवाई आज
    Next Article खून से लथपथ मिला युवक, प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    चाईबासा

    टीचर के घर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    टीचर के घर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.